देश

Mahant Swami Maharaj: कौन हैं महंत स्वामी महाराज, जिनका मुरीद हुआ अबू धाबी, भव्य मंदिर बनाने में इनका सबसे बड़ा योगदान

Mahant Swami Maharaj: आध्यात्मिक गुरु महंत स्वामी महाराज अबू धाबी के पहले हिन्दू मंदिर के उद्घाटन की तैयारी का जायजा लेने के लिए अबू धाबी पहुंच गए हैं। जानकारी के लिए बता दें कि महंत स्वामी महाराज अबू धाबी के पहले हिन्दू मंदिर के उद्घाटन की अध्यक्षता भी करेंगे।

Image

महंत स्वामी महाराज अबू धाबी के पहले हिन्दू मंदिर के उद्घाटन की करेंगे अध्यक्षता

Photo : Twitter

Who is Mahant Swami Maharaj: मुस्लिम देश अबू धाबी में हिंदू मंदिर (BAPS Hindu Mandir) के उद्घाटन की उलटी गिनती शुरू हो गई है। इससे पहले सोमवार को आध्यात्मिक गुरु महंत स्वामी महाराज अबू धाबी पहुंचे। स्वामी महाराज मंदिर उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता करेंगे। वे राजकीय अतिथि के रूप में अबू धाबी पहुंचे। 700 करोड़ रुपए की लागत से बने इस भव्य मंदिर का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करने वाले हैं।

Mahant Swami Maharaj

Mahant Swami Maharaj

जानकारी के मुताबिक, आध्यात्मिक गुरु महंत स्वामी महाराज 14 फरवरी को अबू धाबी में संयुक्त अरब अमीरात के पहले हिंदू मंदिर के ऐतिहासिक उद्घाटन में शामिल होने के लिए राजकीय अतिथि के रूप में खाड़ी देश पहुंचे हैं। वहीं, हवाई अड्डे पर पहुंचने पर, महंत स्वामी महाराज का संयुक्त अरब अमीरात के सहिष्णुता मंत्री शेख नहयान मबारक अल नहयान ने गर्मजोशी से स्वागत किया था। BAPS हिंदू मंदिर मध्य पूर्व का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर बनने के लिए तैयार है। अबू मुरीखा क्षेत्र में स्थित, यह राजसी संरचना सांस्कृतिक शांति और सहयोग की भावना का प्रतीक है और भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच स्थायी दोस्ती का एक प्रमाण है। बता दें, अबू धाबी के क्राउन प्रिंस और संयुक्त अरब अमीरात सशस्त्र बलों के उप सर्वोच्च कमांडर शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने मंदिर के निर्माण के लिए 2015 में 13.5 एकड़ जमीन दान की थी।

कौन हैं महंत स्वामी महाराज?

Mahant Swami Maharaj

Mahant Swami Maharaj

महंत स्वामी महाराज स्वामीनारायण संस्थान के गुरु हैं, जो संयुक्त राष्ट्र से संबद्ध हिंदू फेलोशिप है। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, स्वामी महाराज के मार्गदर्शन में मंदिर परियोजना की देखरेख कर रहे ब्रह्मविहारीदास स्वामी ने रेखांकित किया कि बीएपीएस हिंदू मंदिर वैश्विक सद्भाव के लिए कार्य करेगा। 14 फरवरी यानी 'सद्भाव का त्योहार' में पीएम मोदी सहित प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्तियों के सामने मंदिर का उद्घाटन कार्यक्रम होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यूएई यात्रा से पहले भारतीय समुदाय के अहलान मोदी कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं। यूएई (UAE) की अपनी यात्रा के दौरान, PM मोदी मंदिर के उद्घाटन से एक दिन पहले 13 फरवरी को अहलान मोदी में भारतीय प्रवासियों को संबोधित करेंगे। बता दें, संयुक्त अरब अमीरात में भारत के राजदूत संजय सुधीर ने इसके निर्माण की प्रगति देखने के लिए अबू धाबी में बीएपीएस हिंदू मंदिर का दौरा किया था। अब जहां 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित मंदिर पूरा होने वाला है। जानकारी के अनुसार, PM मोदी ने 14 फरवरी को अबू धाबी में बीएपीएस हिंदू मंदिर के उद्घाटन के लिए निदेशक मंडल के साथ स्वामी ईश्वरचरणदास और स्वामी ब्रह्मविहरिदास द्वारा दिए गए निमंत्रण को स्वीकार किया था।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें