Padma Awards List 2024: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूर्व उपराष्ट्रपति एम वैंकेया नायडू को पद्म विभूषण से सम्मानित किया है, राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में 132 हस्तियों को पद्म सम्मान से नवाजा गया है जिसमें वेंकैया नायडू समेत 5 को पद्म विभूषण वहीं अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती सहित 17 को पद्म भूषण और 110 को पद्मश्री से सम्मानित करने का निर्णय लिया गया था।
पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, बिंदेश्वर पाठक (मरणोपरांत) और साउथ के नामचीन अभिनेता चिरंजीवी समेत पांच लोगों को पद्म विभूषण से सम्मानित किया, बिंदेश्वर पाठक की पत्नी अमोला पाठक ने पुरस्कार ग्रहण किया।
बिंदेश्वर पाठक को मरणोपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार
जिन हस्तियों को पद्म भूषण सम्मान से नवाजा गया है उनमें अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती, पूर्व राज्यपाल राम नाइक और सिंगर उषा उत्थुप का नाम शामिल है वहीं सुलभ इंटरनेशनल के फाउंडर बिंदेश्वर पाठक को मरणोपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार से नवाजा दिया गया है।
25 जनवरी को ये पद्म पुरस्कार घोषित किए गए थे
वहीं भरतनाट्यम नृत्यांगना पद्मा सुब्रह्मण्यम को पद्म विभूषण, उद्योगपति सीताराम जिंदल को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया वहीं मनोहर कृष्ण डोले और रामचेत चौधरी आदि को पद्मश्री दिया गया, 25 जनवरी को ये सम्मान घोषित किए गए थे। इस समारोह में इनमें से कुछ हस्तियों को सम्मान नहीं मिल सका, इन्हें अगले हफ्ते सम्मानित किया जाएगा, आज के समारोह में 3 पद्म विभूषण, 8 पद्म भूषण, 55 पद्मश्री प्रदान किए गए।
पद्म पुरस्कार विजेताओं में 30 महिलाएं
राष्ट्रपति भवन में सोमवार शाम को आयोजित किए गए कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर सहित कई दिग्गजों ने शिरकत की। पद्म भूषण मिलने पर अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने कहा 'मैं बहुत खुश हूं, मैंने जीवन में कभी किसी से अपने लिए कुछ नहीं मांगा...’गौर हो कि पद्म पुरस्कार विजेताओं में 30 महिलाएं हैं वहीं 9 हस्तियां ऐसी है जिन्हें मरणोपरांत पुरस्कार दिए गए हैं।
