देश

Padma Awards 2023: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज पद्म पुरस्कार करेंगी प्रदान, जानिए कब और कहां देखें

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Mar 22, 2023, 01:45 AM IST

Padma Awards 2023 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu)राष्ट्रपति भवन एक समारोह में वर्ष 2023 के लिए पद्म पुरस्कार प्रदान करेंगी। दिलीप महालनोबिस और मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत पद्म विभूषण सम्मानित किया जाएगा। कुल 106 पद्म पुरस्कारों प्रदान किए जाएंगे।

Image

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पद्म अवॉर्ड प्रदान करेंगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) बुधवार (22 मार्च 2023) को राष्ट्रपति भवन में एक नागरिक अलंकरण समारोह में वर्ष 2023 के लिए पद्म पुरस्कार (Padma Awards 2023) प्रदान करेंगी। ऐलान किए गए 106 पद्म पुरस्कारों में से 6 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण और 91 पद्म श्री हैं। पुरस्कार पाने वालों में 19 महिलाएं हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन में 22 मार्च 2023 को शाम 6 बजे 106 हस्तियों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित करेंगे। आप इसे पीआईपी के फेसबुक और यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं। फेसबुक - https://facebook.com/pibindia, यूट्यूब - https://youtu.be/riFIYW1Btzw

ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन, ओआरएस अग्रणी दिलीप महालनोबिस (Dilip Mahalanobis) को मेडिसिन (बाल रोग) के क्षेत्र में मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने ओआरएस के व्यापक उपयोग का बीड़ा उठाया, जिसके बारे में माना जाता है कि इसने विश्व स्तर पर 5 करोड़ से अधिक लोगों की जान बचाई है।

समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रमुख मुलायम सिंह यादव (Dilip Mahalanobis) को सार्वजनिक क्षेत्र में मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। तबला वादक जाकिर हुसैन को भी पद्म विभूषण से नवाजा जाएगा। जिन लोगों को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा उनमें कन्नड़ उपन्यासकार और पटकथा लेखक एस एल भैरप्पा, उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला और लेखक और परोपकारी सुधा मूर्ति शामिल हैं।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article