राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू ने तीन ट्रेनों को झंडी दिखाकर किया रवाना,यहां 100 साल बाद मिली एक्सप्रेस ट्रेन

  • Authored by: भावना किशोर
  • Updated Nov 21, 2023, 04:42 PM IST

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज बादामपहाड़ स्‍टेशन से तीन नए ट्रेनों का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्‍होंने किया मयूरभंज अंचल के विकास का उनका सपना अब धीरे-धीरे पूरा हो रहा है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बादामपहाड़ रेलवे स्टेशन, ओडिशा से तीन नई ट्रेनों ,जैसे -बादामपहाड़-टाटानगर एमईएमयू; बादामपहाड़-राउरकेला वीकली एक्सप्रेस; और बादामपहाड़-शालीमार वीकली एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर बादामपहाड़ रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की आधारशिला भी रखी।राष्ट्रपति ने बादामपहाड़-शालीमार एक्सप्रेस में बादामपहाड़ से रायरंगपुर तक की यात्रा की।

President Draupadi Murmu flags off three new trains

राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी क्षेत्र का विकास उस क्षेत्र की कनेक्टिविटी पर निर्भर करता है

इस अवसर पर राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी क्षेत्र का विकास उस क्षेत्र की कनेक्टिविटी पर निर्भर करता है। चाहे रेल हो, सड़क हो या डाक सेवाएं हों- ये सभी सेवाएं लोगों के जीवन को सुगम बनाती हैं। उन्होंने कहा कि आज शुरू की गई तीन ट्रेनें स्थानीय लोगों को झारखंड और पश्चिम बंगाल जैसे पड़ोसी राज्यों की यात्रा करने में मदद करेंगी। उन्होंने कहा कि ओडिशा के औद्योगिक शहर राउरकेला जाने में भी लोगों को कोई असुविधा नहीं होगी।

End of Feed