भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर क्या चल रहा? पीयूष गोयल ने की थी अमेरिकी यात्रा; ये बात आई सामने

India US Trade: भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते के लिए बातचीत अभी शुरू हुई है और इसके ब्योरे के बारे में टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी। सूत्रों ने कहा कि दोनों देशों के अपने हित हैं और इन पर चर्चा होना स्वाभाविक है। वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल अपने अमेरिकी समकक्ष के साथ व्यापार समझौते पर बातचीत करने के लिए इस सप्ताह अमेरिका में थे।

India US Trade: भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते के लिए बातचीत अभी शुरू हुई है और इसके ब्योरे के बारे में टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी। सरकारी सूत्रों ने शनिवार को यह बात कही। इससे पहले दिन में, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि भारत शुल्क में कटौती करने पर सहमत हो गया है।

India US Trade

भारत अमेरिका व्यापार

सूत्रों ने कहा कि दोनों देशों के अपने हित हैं और इन पर चर्चा होना स्वाभाविक है। पिछले महीने, भारत और अमेरिका ने घोषणा की थी कि वे वाशिंगटन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और ट्रंप के बीच वार्ता के बाद पारस्परिक रूप से लाभकारी, बहु-क्षेत्रीय द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) पर वार्ता करेंगे।

End of Feed