देश

Hampi Rape Incident: CM सिद्धारमैया ने हम्पी बलात्कार कांड को बताया जघन्य अपराध; दो आरोपी गिरफ्तार

Hampi Gang Rape: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने हम्पी बलात्कार कांड की निंदा करते हुए उसे जघन्य अपराध बताया। उन्होंने कहा कि मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है तथा आगे की जांच जारी है। बता दें कि हम्पी के पास सनापुर झील के किनारे गुरवार रात 27 वर्षीय इजरायली पर्यटक समेत दो महिलाओं के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया और उनसे मारपीट भी की गई।

Image

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया (फोटो साभार: siddaramaiah)

Photo : Twitter

Hampi Gang Rape: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने हम्पी बलात्कार कांड की निंदा करते हुए उसे जघन्य अपराध बताया। उन्होंने कहा कि मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है तथा आगे की जांच जारी है। बता दें कि पुलिस ने तीन आरोपियों में से दो को गिरफ्तार कर लिया है और तीसरे संदिग्ध को पकड़ने की कोशिशें जारी हैं।

क्या है पूरा मामला?

हम्पी के पास सनापुर झील के किनारे गुरवार रात 27 वर्षीय इजरायली पर्यटक समेत दो महिलाओं के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया और उनसे मारपीट भी की गई। पुलिस के मुताबिक, महिलाओं के साथ मौजूद तीन पुरुष पर्यटकों पर भी हमला किया गया और उन्हें एक नहर में धकेल दिया गया, जिनमें से एक पर्यटक की मौत हो गई।

CM सिद्धारमैया ने क्या कुछ कहा?

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि ऐसी घटनाओं दोबारा न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी उपाय किए जाएंगे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर कोप्पल जिले के सनापुर में इजरायली नागरिक और 'होमस्टे' मालकिन पर हमले और रेप को 'सबसे जघन्य कृत्य' करार दिया।

उन्होंने कहा, ''जैसे ही घटना की सूचना मिली, मैंने संबंधित पुलिस अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने, जांच करने और अपराधियों को तेजी से पकड़ने का निर्देश दिया। पुलिस ने पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है।''

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार कर्नाटक में आने वाले पर्यटकों सहित तमाम व्यक्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। हम ऐसी घटनाओं को दोबारा होने से रोकने के लिए सभी आवश्यक उपाय करेंगे।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें