Mafia Atiq Ahmed News: उमेश पाल अपहरण मामले में माफिया अतीक अहमद समेत तीन लोगों को दोषी करार दिया गया है। अदालत ने अतीक अहमद, दिनेश पासी और खान सौलत हनीफ को आईपीसी की धारा 364ए,120बी के तहत दोषी पाया है। तीनों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। अदालत ने इसके साथ ही तीनों पर जुर्माना भी लगाया है।
अतीक अहमद
इसके अलावा इस मामले में अतीक के भाई अशरफ समेत सात आरोपियों को कोर्ट ने बरी कर दिया है। बता दें, अतीक अहमद करीब चार दशकों से अपराध की दुनिया में सक्रिय है। उसके खिलाफ 100 से ज्यादा मामले दर्ज हैं, लेकिन यह पहला मामला है, जिसमें अतीक को सजा मिली है।
