Bihar News: शराबबंदी को लेकर नीतीश पर बरसे Pk,लालू के लाल तेजस्वी को भी लिया निशाने पर

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Nov 24, 2022, 07:24 PM IST

Prashant Kishor News: बिहार में शराबबंदी को लेकर प्रशांत किशोर नीतीश सरकार पर हमलावर हैं तो वहीं उन्होंने राज्य के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर भी तंज कसा है।

प्रशांत किशोर ने शराबबंदी को लेकर नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा, आजकल विश्व भर में लोग अमेजॉन, फ्लिपकार्ट से घर बैठे खरीदारी करते हैं, उसके लिए उन्हें दुकान पर जाने की आवश्यकता नहीं होती। ठीक वैसे ही नीतीश कुमार ने अपनी इंजीनियरिंग बुद्धि से बिहार में शराब की दुकान बंद करके होम डिलीवरी चालू करवा दी है। अब ₹100 की शराब ₹400 में घर-घर होम डिलीवरी पर आती है। जिससे बिहार के राजस्व का 20 हजार करोड़ का नुकसान हो रहा है।'

प्रशांत किशोर ने नीतीश पर तंज कसते हुए कहा कि अगर राजनीतिक परिस्थितियां बदली तो नीतीश कुमार को बदलने में देर नहीं लगेगी साल 2015 में नीतीश कुमार ने सदन में कहा था 'मैं मिट्टी में मिल जाऊंगा, लेकिन बीजेपी में नहीं जाऊंगा' और फिर उसके बाद क्या हुआ सबने देखा। वहीं अब अगर भविष्य में नीतीश को जरूरत पड़ी तो उन्हें गठबंधन बनाने और बीजेपी में शामिल होने में एक मिनट भी नहीं लगेगा।

End of Feed