Prashant Kishor Net Worth: कितनी संपत्ति के मालिक हैं प्रशांत किशोर? जानें PK की पत्नी के पास है कितना पैसा

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने वाले जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने अपने चुनावी शपथपत्र में 96.06 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति घोषित की है। इसमें 22.19 करोड़ रुपये की चल और 73.87 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति शामिल है। उनकी पत्नी के पास भी 101.93 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है। वहीं, भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा ने कुल 20.28 लाख रुपये की संपत्ति घोषित की है।

Prashant Kishor Net Worth: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर के पास 96.06 करोड़ रुपये से अधिक की चल और अचल संपत्ति है। निर्वाचन अधिकारी के समक्ष दाखिल शपथपत्र के अनुसार, प्रशांत किशोर के पास 22.19 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 73.87 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। किशोर ने 30 जुलाई को होने वाले बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए सोमवार को नामांकन दाखिल किया।

prashant kishore (2)

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर ने 96 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति घोषित की

प्रशांत किशोर की पत्नी के पास कितनी संपत्ति?

जन सुराज के संस्थापक के शपथपत्र के मुताबिक, उनकी पत्नी के पास 89.51 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 12.42 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। शपथपत्र के अनुसार, किशोर के पास 65,570 रुपये नकद हैं, जबकि उनकी पत्नी के पास 1,95,200 रुपये नकद हैं।

End of Feed