प्रशांत किशोर को उठा ले गई पटना पुलिस, BPSC परीक्षा मुद्दे पर कर रहे थे आमरण अनशन

pfला प्रशासन द्वारा प्रशांत किशोर और उनके 150 समर्थकों के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसमें कहा गया था कि इस जगह पर उनका धरना प्रदर्शन अवैध है।

Prashant Kishor hunger strike: बीपीएससी परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर को सोमवार सुबह पटना पुलिस ने हिरासत में ले लिया और फिर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। किशोर को पटना के गांधी मैदान से जबरन हटाया गया और पुलिस द्वारा एम्बुलेंस में एम्स ले जाया गया। समाचार एजेंसी पीटीआई द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में दिखाया गया है कि पटना पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी प्रशांत किशोर को उनके समर्थकों के भारी विरोध और वंदे मातरम के नारों के बीच भूख हड़ताल स्थल से हटा रहे हैं।

Prashant kishore

प्रशांत किशोर का अनशन

आज अदालत में होगी पेशी

पीटीआई से बात करते हुए पटना के जिला मजिस्ट्रेट चंद्रशेखर सिंह ने कहा, हां, गांधी मैदान में धरने पर बैठे किशोर और उनके समर्थकों को पुलिस ने सोमवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। अब उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशांत का धरना अवैध था, वह प्रतिबंधित स्थल के पास धरना दे रहे थे। एक अन्य अधिकारी ने कहा कि पटना पुलिस ने महात्मा गांधी प्रतिमा के पास प्रतिबंधित स्थल गांधी मैदान में आमरण अनशन करने के लिए किशोर के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

End of Feed