आज की ताजा खबरें 6 जनवरी 2025: प्रशांत किशोर को पटना पुलिस ने किया गिरफ्तार...जम्मू-कश्मीर में एक ही परिवार के 5 लोगों की दम घुटने से मौत
आज की ताजा खबर 6 जनवरी 2025, हिंदी न्यूज़ और बड़ी खबरें: बीपीएससी परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर को सोमवार सुबह पटना पुलिस ने हिरासत में ले लिया और फिर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। वहीं, श्रीनगर के पंद्रेथन इलाके में एक परिवार के पांच सदस्यों की दम घुटने से मौत हो गई। बारामूला जिले के उरी इलाके के रहने वाले एक दंपति और उसके तीन बच्चे शाम को अपने किराये के मकान में मृत पाए गए। उधर, मध्य प्रदेश हाई कोर्ट यूनियन कार्बाइड के अपशिष्ट निपटान से जुड़े मामले पर सोमवार को सुनवाई कर सकता है। भोपाल से करीब 250 किलोमीटर दूर धार जिले के पीथमपुर में यूनियन कार्बाइड के 337 टन अपशिष्ट का निपटान किए जाने के विरोध में प्रदर्शन हो रहे हैं। वहीं, बांग्लादेश ने रविवार को 95 भारतीय मछुआरों को भारत को सौंप दिया, जबकि नयी दिल्ली ने 90 बांग्लादेशी मछुआरों को रिहा किया। एक-दूसरे की हिरासत में बंद मछुआरों की पारस्परिक रिहाई की प्रक्रिया दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के बीच हुई है। जानिए देश-दुनिया की सभी अहम और बड़ी खबरें।
आज की ताजा खबरें 6 जनवरी 2025: प्रशांत किशोर को पटना पुलिस ने किया गिरफ्तार...जम्मू-कश्मीर में एक ही परिवार के 5 लोगों की दम घुटने से मौत
आतिशी ने किराड़ी में सरकारी स्कूल का किया उद्घाटन
दिल्ली युवा कांग्रेस ने बिधूड़ी के खिलाफ किया प्रदर्शन
छत्तीसगढ़ के बीजापुर आईईडी हमले में सात जवान शहीद
यूनियन कार्बाइड जहरीले कचरे मामले में सरकार को मिला 6 हफ्ते का समय
सरकार ने कोर्ट में हलफनामा पेश कर साफ किया कि कचरे को कंटेनर्स में लंबे समय तक रखना संभव नहीं है क्योंकि यह खतरनाक साबित हो सकता है। उन्होंने कोर्ट से अपील की कि कचरे को सावधानीपूर्वक अनलोड करने और उसके सुरक्षित निपटारे के लिए और समय दिया जाए। सरकार ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ पब्लिसिटी स्टंट और फेक मीडिया रिपोर्ट्स के कारण पीथमपुर में हंगामा किया गया, जिससे विनिष्टीकरण प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न हुई। इसलिए फेक मीडिया रिपोर्ट्स पर रोक लगनी चाहिए।
बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में मुंबई पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की
पुलिस ने चार्जशीट में हत्या की वजह का भी जिक्र किया है। पुलिस की जांच के मुताबिक, हत्या की तीन प्रमुख वजह थीं- सलमान खान से करीबी, अनुज थप्पन की आत्महत्या का बदला
और बिश्नोई गैंग की सर्वोच्चता स्थापित करना और अपना खौफ बढ़ाना। हत्या की इन तीन वजहों को स्थापित करने के लिए पुलिस ने शुभम लोनकर के फेसबुक पोस्ट को भी आधार बनाया।
गुजरात के कच्छ में बोरवेल में गिरी किशोरी, बचाव अभियान जारी
अभिभाषण दिए बिना विधानसभा से बाहर आए तमिलनाडु के राज्यपाल
प्रधान न्यायाधीश ने आईओए, एआईएफएफ से संबंधित याचिकाओं की सुनवाई से खुद को अलग किया
न्यायमूर्ति खन्ना ने कहा, याचिकाओं को 10 फरवरी को न्यायमूर्ति पीएस नरसिम्हा की अध्यक्षता वाली दूसरी पीठ के समक्ष आने दें। मुझे स्मरण है कि मैंने दिल्ली उच्च न्यायालय में इस पर सुनवाई की थी।
कर्नाटक में एचएमपीवी के दो मामलों की पुष्टि हुई : स्वास्थ्य मंत्रालय
दोहा से आ रही उड़ान में हंगामा करने के आरोप में युवक के खिलाफ मामला दर्ज
बेंगलुरु में आठ महीने के शिशु के एचएमपीवी से संक्रमित होने की आशंका
दिल्ली के कुछ हिस्सों में हुई हल्की बारिश, न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस
सेंट्रल दिल्ली पुलिस ने 9 बांग्लादेशी को हिरासत में लिया
कुछ लोग टूरिस्ट वीजा से भारत आए थे, फिर दिल्ली में फर्जी दस्तावेज बनाए गए। कुछ बांग्लादेशी डंकी रूट के ज़रिए पहले पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और फिर दिल्ली आए। अभी तक सेंट्रल दिल्ली पुलिस कुल 14 बांग्लादेशियों को हिरासत में लेकर FRRO भेज चुकी है।
