‘भारत को बांग्लादेश नहीं बनने देंगे’: प्रशांत भूषण के 'रिजीम चेंज' वाले बयान पर सियासत, BJP ने किया हमला तो AAP ने किया पलटवार

रिजीम चेंज वाले प्रशांत भूषण वाले बयान पर बीजेपी के कई वरिष्ठ नेताओं ने विपक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पार्टी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने इस बयान को लेकर विपक्ष पर सवाल उठाए। दूसरी ओर, आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पलटवार किया और बांग्लादेश के घटनाक्रम को लेकर सवाल खड़े किए।

सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण के सत्ता परिवर्तन की मांग से जुड़े बयान ने देश की राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है। गुरुवार को दिल्ली के प्रेस क्लब में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की ओर से आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में भूषण ने मौजूदा सरकार में बदलाव की वकालत की। उनके इस बयान के सामने आने के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने कांग्रेस और सीजेपी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि राजनीतिक विरोध की आड़ में देश में अस्थिरता पैदा करने की कोशिश की जा रही है।

प्रशांत भूषण के बयान पर BJP का हमला।

प्रशांत भूषण के बयान पर BJP का हमला। (फोटो- AI)

इस मुद्दे पर बीजेपी के कई वरिष्ठ नेताओं ने विपक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पार्टी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने इस बयान को लेकर विपक्ष पर सवाल उठाए। दूसरी ओर, आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पलटवार किया और बांग्लादेश के घटनाक्रम को लेकर सवाल खड़े किए।

End of Feed