उत्तर प्रदेश के संभल जिले (Sambhal Violence) में पिछले साल 24 नवंबर, 2024 को शाही जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हिंसा भड़क उठी थी अब इस मामले में हुई हिंसा में शामिल उपद्रवियों की पहचान के लिए पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है, अब संभल पुलिस ने 74 उपद्रवियों की पोस्टर जारी किए। यह पोस्टर शाही जामा मस्जिद की दीवार के साथ-साथ सार्वजनिक स्थानों और चौक-चौराहों पर लगाए है इन उपद्रवियों की पहचान बताने वाले को पुलिस ने इनाम देने की भी घोषणा की है।
संभल पुलिस ने जामा मस्जिद की दीवारों पर 74 उपद्रवियों के पोस्टर लगाए हैं
संभल के एएसपी श्रीश चंद्र ने बताया, '24 नवंबर को संभल में जो हिंसात्मक घटना हुई थी, उस संबंध में 74 उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। CCTV के माध्यम से उनका घटना में सम्मलित होना पाया गया था, उनके पोस्टर लगाए जा रहे हैं ताकि उनकी पहचान हो सके।'
'पोस्टर में नजर आ रहे चेहरों की पहचान कर उन्हें सूचित करें'
पोस्टर लगाने के बाद पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वो पोस्टर में नजर आ रहे चेहरों की पहचान कर उन्हें सूचित करें, साथ ही लोगों से अपील की है कि इन फोटो की पहचान करें अगर उन्हें इन उपद्रवियों के बारे में कुछ भी पता है तो पुलिस को जरूर सूचित करें।
CCTV कैमरों से कई अन्य आरोपियों की पहचान भी की थी
सूचना देने वाले को इनाम देने की भी घोषणा की गई है वहीं पुलिस ने भरोसा दिया है कि सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। बता दें कि संभल हिंसा के लिए गठित एसआईटी टीम और संभल पुलिस ने घटनास्थल पर लगे हुए CCTV कैमरों से कई अन्य आरोपियों की पहचान भी की थी पर अभी भी कई उपद्रवी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं इन भगोड़े उपद्रवियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने जामा मस्जिद की दीवारों पर उनके पोस्टर लगाए हैं।
