पंजाब में निजी स्कूलों के लिए शुरू होगा पोर्टल, पिछले 4 साल की फीस का ब्यौरा देना होगा अनिवार्य

भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार ने इस अध्यादेश को पहले कैबिनेट में मंजूरी देकर राज्यपाल के पास भेजा था और अब इसे स्वीकृति मिल गई है। उन्होंने इसके लिए राज्यपाल का आभार भी जताया।

पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा ली जा रही मनमानी फीस को लेकर बड़ा फैसला किया है। यहां निजी स्कूलों के इस मनमानेपन पर लगाम लगाने के लिए राज्यपाल ने एक अध्यादेश को मंजूरी दी है। जिसके बाद सीएम भगवंत मान ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बताया कि राज्यपाल द्वारा पारित यह ऑर्डिनेंस आज से लागू हो जाएगा। साथ ही हम एक पोर्टल शुरू करने जा रहे हैं। इस पोर्टल पर सभी निजी स्कॉलों को अपने पिछले 4 साल की फीस का ब्यौरा देना पड़ेगा।

​भगवंत मान

भगवंत मान

भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार ने इस अध्यादेश को पहले कैबिनेट में मंजूरी देकर राज्यपाल के पास भेजा था और अब इसे स्वीकृति मिल गई है। उन्होंने इसके लिए राज्यपाल का आभार भी जताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अमृतसर में एक छात्रा की दुखद मौत के बाद उन्हें बड़ी संख्या में अभिभावकों के फोन आए थे, जिनमें निजी स्कूलों की मनमानी फीस वृद्धि और अतिरिक्त शुल्कों की शिकायत की गई थी।

End of Feed