देश

ICG ALH Helicopter Crash: अरब सागर में लापता विमानकर्मी की तलाश अब भी जारी, 6 जहाज और विमान खोज में लगे

दो सितंबर को भारतीय तट रक्षक का एक हेलीकॉप्टर एक बचाव अभियान के दौरान गुजरात में पोरबंदर तट पर अरब सागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसके बाद चालक दल के तीन सदस्य लापता हो गए थे।

Image

लापता कर्मी की तलाश जारी

ICG ALH Helicopter Crash: पोरबंदर आईसीजी एएलएच हेलीकॉप्टर दुर्घटना मामले में एक लापता विमानकर्मी की तलाश अब भी जारी है। 4 भारतीय तटरक्षक जहाज, 2 भारतीय नौसेना जहाज और विमान खोज जारी रखे हुए हैं। क्षेत्रफल की औसत गहराई 55 मीटर है। भारतीय नौसेना क्लीयरेंस डाइविंग टीम विशेष जहाजों के साथ खोज और बचाव कार्यों में सहायता कर रही है।

तीन विमानकर्मी लापता हो गए थे

इस हादसे में तीन विमानकर्मी लापता हो गए थे। 4 अगस्त देर रात को चालक दल के सदस्यों में से दो, कमांडेंट विपिन बाबू और पी/एनवीके करण सिंह के शव बरामद कर लिए गए थे। कमांडेंट राकेश कुमार राणा के लिए तलाशी अभियान अभी भी जारी है। पोरबंदर तटरक्षक बल के डीआईजी पंकज अग्रवाल ने यह जानकारी दी थी।

अरब सागर में दुर्घटनाग्रस्त

दो सितंबर को भारतीय तट रक्षक का एक हेलीकॉप्टर एक बचाव अभियान के दौरान गुजरात में पोरबंदर तट पर अरब सागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसके बाद चालक दल के तीन सदस्य लापता हो गए थे। यह घटना 2 सितंबर की रात को हुई जब एक टैंकर पर सवार चालक दल के एक घायल सदस्य को बचाने के लिए रात करीब 11 बजे एक अभियान चलाया जा रहा था। यह टैंकर पोरबंदर के समीप से गुजर रहा था।

मोटर टैंकर हरी लीला के सदस्यों को बचाने का अभियान

दो सितंबर को भारतीय तटरक्षक के एएलएच हेलीकॉप्टर ने गुजरात के पोरबंदर तट पर मोटर टैंकर हरी लीला से चालक दल के एक घायल सदस्य को बचाने के लिए रात 11 बजे उड़ान भरी थी। हेलीकॉप्टर को आपात स्थिति में लैंडिंग करनी पड़ी और वह समुद्र में गिर गया। इसी दौरान तीन कर्मी लापता हो गए थे जबकि एक को बचा लिया गया था।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article