Jewish Community: भारत के इस शहर में रहते हैं सबसे ज्यादा यहूदी, मिला है अल्पसंख्यक का दर्जा

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 11, 2023, 12:08 PM IST

Jewish Community of India : सरकारी आंकड़ों के मुताबिक भारत में यहूदी समुदाय की आबादी सात से आठ हजार के बीच मानी जाती है। इसमें भी सबसे ज्यादा यहूदी महाराष्ट्र एवं मुंबई में रहते हैं। भारत में यहूदी समुदाय का यह आंकड़ा कुछ वर्षों से कमोबेश स्थिर है। मुंबई के अलावा यहूदी लोग कलकत्ता, दिल्ली, कोचिन, पूना एवं महाराष्ट्र के कुछ गांवों में रहते हैं।

Jewish Community of India : इजरायल पर आतंकवादी संगठन हमास के हमले के बाद यहूदी समुदाय चर्चा में है। इजरायल एक यहूदी देश है। इनकी आबादी कम है लेकिन इस समुदाय के लोग भारत सहित दुनिया के कई देशों में रहते हैं। भारत में इनकी तादाद एक समय ज्यादा थी लेकिन समय के साथ इसमें कमी आई। साल 1948 में जब इजरायल की स्थापना हुई उस समय भारत में इस समुदाय की आबादी करीब 30,000 हजार थी। इसमें से करीब 20,000 लोग इजरायल और कुछ अन्य देशों में चले गए।

jew community in India

मुंबई में सबसे ज्यादा रहते हैं यहूदी।

मुंबई में सबसे ज्यादा आबादी

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक भारत में यहूदी समुदाय की आबादी सात से आठ हजार के बीच मानी जाती है। इसमें भी सबसे ज्यादा यहूदी महाराष्ट्र एवं मुंबई में रहते हैं। भारत में यहूदी समुदाय का यह आंकड़ा कुछ वर्षों से कमोबेश स्थिर है। मुंबई के अलावा यहूदी लोग कलकत्ता, दिल्ली, कोचिन, पूना एवं महाराष्ट्र के कुछ गांवों में रहते हैं। भारत में यहूदी अन्य लोगों के साथ घुल-मिलकर रहते हैं।

End of Feed