देश

Gyanvapi Case: गंगा जल से पवित्र किया व्यास जी का तहखाना, पूजा का VIDEO आया सामने

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 1, 2024, 03:13 PM IST

Vyas Ji Basement: वाराणसी कोर्ट के इस आदेश के बाद हिंदू पक्ष ने बुधवार रात ही तहखाने में पूजा-पाठ की। इस पूजा-पाठ का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में पुजारी को वहां आरती करते देखा जा सकता है। तहखाने में पूजा शुरू करने से पहले उसे गंगा जल से पवित्र किया गया।

Vyas Ji Basement: ज्ञानवापी केस में बुधवार को वाराणसी की जिला अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया। जिला अदालत ने ज्ञानवापी परिसर स्थित व्यास जी के तहखाने में पूजा करने की हिंदू पक्ष की मांग स्वीकार कर ली और जिला प्रशासन, विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट और हिंदू वादियों को एक सप्ताह के भीतर तहखाने में पूजा-पाठ की व्यवस्था करने का आदेश दिया। वाराणसी कोर्ट के इस आदेश के बाद हिंदू पक्ष ने बुधवार रात ही तहखाने में पूजा-पाठ की। इस पूजा-पाठ का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में पुजारी को वहां आरती करते देखा जा सकता है। तहखाने में पूजा शुरू करने से पहले उसे गंगा जल से पवित्र किया गया।

कोर्ट के इस आदेश को हिंदू पक्ष इसे सत्य एवं न्याय की जीत बता रहा है। हिंदू पक्ष के वकीलों ने कहा कि यह उनके लिए भावुक क्षण है। आज लंबे समय की उनकी मांग पूरी हुई है। इस फैसले के खिलाफ मस्जिद कमेटी हाई कोर्ट पहुंचा है और अर्जी दायर कर जिला अदालत के फैसले पर रोक लगाने की मांग की है।

विष्णु जैन बोले- चल-अचल विग्रह की पूजा शुरू हुई

ज्ञानवापी मामले में हिंदू पक्ष के वकील विष्णु जैन ने कहा कि यह उनके लिए बहुत ही भावुक क्षण है। एक सरकार ने गलत मंशा की वजह से तहखाने में पूजा-पाठ पर रोक लगवा दी लेकिन हमें खुशी है कि कोर्ट ने हमारी बात सुनी और हमारी जीत हुई। तहखाने में नित्य पूजा-पाठ शुरू हो गई है। तहखाने की पूजा-पाठ में कुल 8 मूर्तियां रखी गई हैं। भगवान विष्णु, भगवान गणेश, हनुमान जी की दो मूर्तियों, राम नाम लिखा पत्थर सहित अन्य हिंदू धार्मिक विग्रहों को प्रतिस्थापित किया गया है। तहखाने में पहले से मौजूद चल-अचल विग्रह की पूजा शुरू हुई है।

हम अब सुप्रीम कोर्ट जाएंगे

जैन ने कहा कि वहां अखंड ज्योति जलाई गई है। सुबह के वक्त मंगला आरती होगी, दोपहर में भोग आरती, शाम को आरती और फिर शयन आरती होगी। तहखाने में 1993 से पहले जिस विधि-विधान से पूजा पाठ होता था, वैसे ही अब होगा। हम आगे सुप्रीम कोर्ट जाएंगे और मांग करेंगे कि जिस वजू खाने में शिवलिंग मिला है, कोर्ट उस जगह की एएसआई सर्वे कराने की मंजूरी दे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 8 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मोदी गुजरात और महाराष्ट्र के दौरे पर, योगी जाएंगे अयोध्या...जंग के बीच ईरान ने दिए नई रक्षा रणनीति के संकेत, भारत में पैसिव स्मोकिंग से होनी वाली मौतों में बढ़ोतरी

आज की ताजा खबर, 8 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मोदी गुजरात और महाराष्ट्र के दौरे पर, योगी जाएंगे अयोध्या...जंग के बीच ईरान ने दिए नई रक्षा रणनीति के संकेत, भारत में पैसिव स्मोकिंग से होनी वाली मौतों में बढ़ोतरी

पीएम मोदी के वडोदरा इवेंट की हाउसफुल बुकिंग, 1 घंटे में बिके सभी टिकट, 42000 लोग वेटिंग लिस्ट में

पीएम मोदी के वडोदरा इवेंट की हाउसफुल बुकिंग, 1 घंटे में बिके सभी टिकट, 42000 लोग वेटिंग लिस्ट में

चीनी नागरिक चला रहे थे इंटरनेशनल सोने की तस्करी का गिरोह, DRI मुंबई ने किया भंडाफोड़...1.10 करोड़ का सोना ऐसे पकड़ा

चीनी नागरिक चला रहे थे इंटरनेशनल सोने की तस्करी का गिरोह, DRI मुंबई ने किया भंडाफोड़...1.10 करोड़ का सोना ऐसे पकड़ा

महाराष्ट्र की राजनीति में नई हलचल, NCP के दोनों गुटों के विलय पर BJP ने तेज की कोशिशें

महाराष्ट्र की राजनीति में नई हलचल, NCP के दोनों गुटों के विलय पर BJP ने तेज की कोशिशें

अरुणाचल प्रदेश के बिचोम में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 2.9 मापी गई तीव्रता, कोई खतरा तो नहीं?

अरुणाचल प्रदेश के बिचोम में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 2.9 मापी गई तीव्रता, कोई खतरा तो नहीं?