प्रदूषण की मार: हल्द्वानी-काठगोदाम से दिल्ली जाने वाली डीजल बसों का संचालन पूरी तरह बंद

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Nov 6, 2023, 03:11 PM IST

डीजल बसों का संचालन बंद होने से त्यौहारी सीजन में यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अब इनकी जगह सीएनजी बसों को दिल्ली भेजा जा रहा है।

Delhi NCR Pollution: दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के कारण दिल्ली में डीजल बसों के संचालन पर रोक लगा दी गई है। जिसके चलते हल्द्वानी काठगोदाम से दिल्ली के लिए संचालित होने वाली डीजल बसों का संचालन भी बंद कर दिया गया है। हल्द्वानी और काठगोदाम से दिल्ली के लिए जाने वाली लगभग 25 डीजल बसों का संचालन पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। अब उनकी जगह सीएनजी बसों को दिल्ली भेजा जा रहा है। हल्द्वानी और काठगोदाम से दिल्ली के लिए जाने वाली लगभग 25 डीजल बसों का संचालन पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। अब उनकी जगह सीएनजी बसों को दिल्ली भेजा जा रहा है। बसों का संचालन बंद होने से त्यौहारी सीजन में यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

Delhi pollution

दिल्ली में बढ़ता प्रदूषण

दिल्ली में डीजल वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध

दरअसल, दिल्ली एनसीआर में लगातार बढ़ते प्रदूषण की वजह से लोगों को सांस लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली सरकार ने दिल्ली में डीजल वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। दिल्ली में प्रदूषण का लेवल 400 से भी ऊपर चल रहा है। वहीं, परिवहन निगम के अधिकारियों का कहना है कि, हल्द्वानी से रोजाना 40 से 50 बसों का संचालन दिल्ली के लिए होता था। जिसमें से आधी बसें डीजल से चलती हैं। अब दिल्ली के लिए 24 सीएनजी बसें चलाई जा रही है।

End of Feed