देश

Mahadev App Case: महादेव एप केस में सीएम भूपेश बघेल का बयान- 'मैं शुभम सोनी से ना मिला ना ही जानता हूं-Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रवि वैश्य
  • Updated Nov 6, 2023, 03:53 PM IST

Mahadev App Case Update: महादेव एप केस में सीएम भूपेश बघेल का बयान सामने आया है उनका कहना है कि 'मैं शुभम सोनी से ना मिला ना ही जानता हूं।'

Image

सीएम भूपेश बघेल पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से ऐन पहले सीएम भूपेश बघेल पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। मामला सट्टेहाजी ऐप से जुड़ा हुआ है, हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दावा किया था कि चुनावी राज्य छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को यूएई के महादेव सट्टेबाजी ऐप प्रमोटरों से 508 करोड़ रुपये का नियमित भुगतान मिला है। ईडी के सूत्रों ने कहा था कि जांच एजेंसी को विश्वसनीय इनपुट मिले और उन्होंने गुरुवार को छत्तीसगढ़ में तलाशी अभियान चलाया और राज्य में 5.39 करोड़ रुपये नकद बरामद किए।

छत्तीसगढ़ की राजनीति में महादेव एप की खासी चर्चा हो रही हैं इस मामले में अब सीएम भूपेश बघेल का बयान सामने आया है उन्होंने कहा कि -'मैं शुभम सोनी से ना मिला ना ही जानता हूं, चुनावी फायदे के लिए वीडियो जारी किया गया है'

गौर हो कि प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार को दावा किया था कि उसने पैसे का लेन-देन करने वाले एक व्यक्ति का बयान दर्ज किया है, जिसने कहा है कि महादेव सट्टेबाजी ऐप के प्रवर्तक छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अब तक 508 करोड़ रुपये का भुगतान कर चुके हैं। ईडी ने कहा कि यह जांच का विषय है। ईडी छत्तीसगढ़ में पैसे का लेन-देन करने वाले असीम दास के पास से 5.39 करोड़ रुपये बरामद करने के बाद उसे गिरफ्तार कर चुकी है। ईडी महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप और उसके प्रवर्तकों के खिलाफ धनशोधन रोधी कानून के तहत जांच कर रही है।

ईडी ने कहा, बघेल को नियमित भुगतान मिला

एजेंसी ने एक बयान में कहा, असीम दास से पूछताछ, उसके पास से बरामद फोन की फोरेंसिक जांच और महादेव नेटवर्क के उच्च पदस्थ आरोपियों में से एक शुभम सोनी द्वारा भेजे गए ईमेल की पड़ताल से कई चौंकाने वाले आरोप सामने आए हैं। पता चला है कि महादेव ऐप के प्रमोटर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अतीत में नियमित तौर पर भुगतान करते रहे हैं और अब तक लगभग 508 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। ईडी ने कहा कि यह जांच का विषय है। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण में सात नवंबर जबकि दूसरे चरण में 17 नवंबर को मतदान होगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article