टीम इंडिया की जर्सी पर सियासत: ममता पर बंगाल बीजेपी चीफ का पटलवार- भगवा रंग के बिना अधूरा है भारत

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Nov 19, 2023, 07:20 AM IST

Politics On Team India Jersey: पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने टीएमसी अध्यक्ष और प्रदेश के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत भगवा रंग के बिना अधूरा है।

Politics On Team India Jersey: पश्चिम बंगाल भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने टीएमसी अध्यक्ष और प्रदेश के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत भगवा रंग के बिना अधूरा है और सीएम बनर्जी सिर्फ वोट बैंक और तुष्टिकरण की राजनीति कर रही हैं। बीजेपी पर भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों की प्रैक्टिस जर्सी को भगवा रंग में बदलने का आरोप लगाते हुए बनर्जी ने कहा था कि हमें अपने भारतीय खिलाड़ियों पर गर्व है और मुझे विश्वास है कि वे विश्व कप चैंपियन बनेंगे। लेकिन बीजेपी ने तो अपनी प्रैक्टिस जर्सी को भी भगवा रंग में बदल दिया है। मजूमदार ने कहा कि तिरंगे में भगवा रंग है। क्या आप (सीएम ममता बनर्जी) इसे वहां से हटा भी सकती हैं? भगवा रंग के बिना भारत अधूरा है। इसलिए सीएम ममता बनर्जी सिर्फ वोट बैंक और तुष्टिकरण की राजनीति कर रही हैं।

Sukant Majumdar, Mamata Banerjee, Politics On Team India Jersey

टीम इंडिया की जर्सी के रंग को लेकर सुकांत मजूमदार और ममता बनर्जी में वार- पलटवार

इससे पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा था कि जहां राज्य सरकार सभी काम करती है वहीं बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार केवल विज्ञापन पर ध्यान केंद्रित करती है। हम काम करते हैं और वे विज्ञापन दें। अगर उन्होंने विज्ञापनों पर खर्च किया गया पैसा मजदूरों को दे दिया होता तो मनरेगा का विरोध नहीं होता। हमने कभी ऐसा कुछ नहीं देखा कि मुख्यमंत्री ने कोलकाता के पोस्टा में पोस्टा बाजार व्यापारी संघ द्वारा आयोजित जगधात्री पूजा का उद्घाटन करते हुए ये बात कही।

End of Feed