G20 समिट, शिवलिंग और फव्वारे की सियासत; भड़के मंत्री ने बोला- देश से माफी मांगे दिल्ली के उपराज्यपाल

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 2, 2023, 04:27 PM IST

Politics On G20 Summit And Fountain: दिल्ली में शिवलिंग के आकार के फव्वारे लगाए गए तो सियासत में उबाल आ गया। केजरीवाल सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने उपराज्यपाल पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि फव्वारे के रूप में 'शिवलिंग' स्थापित करके पाप किया गया, उपराज्यपाल को देश से माफी मांगनी चाहिए।

G20 Summit News: दिल्ली में होने वाले जी-20 समिट को लेकर तैयारियां जोरों पर है। सड़कों का नवीनीकरण और सौन्दर्यीकरण किया जा रहा है। धौला कुंआ में एयरपोर्ट के पास शिवलिंग के आकार के फव्वारे लगाए गए हैं, जिसे लेकर विवाद खड़ा हो गया है। केजरीवाल सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने उपराज्यपाल पर निशाना साझा है।

Shivling

केजरीवाल के मंत्री ने उपराज्यपाल को देश से माफी मांगने की सलाह दी।

भाजपा पर हिंदू धर्म के 'ठेकेदार' होने का लगाया आरोप

जी20 शिखर सम्मेलन को लेकर दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि प्रत्येक काफिले के साथ एडवांस लाइफ सपोर्ट टीम होगी। सार्वजनिक स्थान पर फव्वारे के रूप में 'शिवलिंग' स्थापित करके पाप किया गया, उपराज्यपाल को देश से माफी मांगनी चाहिए। मंत्री सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि शिवलिंग फव्वारे के मुद्दे पर भाजपा की चुप्पी हिंदू धर्म के 'ठेकेदार' होने के उसके दिखावे को उजागर करती है।

End of Feed