ममता बनर्जी और दिलीप घोष की हुई मुलाकात; दोनों के बीच किन मुद्दों पर हुई बात? समझिए सियासत

West Bengal Politics: सियासत के खेल में कभी भी कुछ भी हो सकता है। इस बीच पश्चिम बंगाल से एक बड़ी जानकारी सामने आई है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दीघा जगन्नाथ मंदिर में भाजपा नेता दिलीप घोष से मुलाकात की है। आपको इस मुलाकात के सियासी मायने समझने चाहिए।

Mamata Banerjee Meets Dilip Ghosh: पश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में तमाम सियासी पार्टियों अभी से अपनी कमर कस ली है। भाजपा ये दावा कर रही है कि अब बंगाल में भी भगवा सरकार बनेगी, हालांकि ममता बनर्जी जरा भी ढ़िलाई बरतने के मूड में नहीं दिख रही हैं। इसी बीच एक दिन पहले ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल के पुरबा मेदिनीपुर जिले के दीघा शहर में नवनिर्मित जगन्नाथ मंदिर में भाजपा नेता दिलीप घोष और उनकी पत्नी से मुलाकात की।

Mamata Banerjee Meets Dilip Ghosh

ममता बनर्जी ने दिलीप घोष से की मुलाकात।

BJP के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष से मिलीं ममता बनर्जी

सीएम ममता बनर्जी ने भाजपा नेता दिलीप घोष और उनकी पत्नी से मुलाकात की, जिसकी तस्वीर भी सामने आई है। जिसमें ममता बनर्जी, दिलीप घोष और उनकी पत्नी साथ-साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं, लेकिन ये भी कहा जा रहा है कि ये गैर राजनीतिक मुलाकात है।

End of Feed