देश

INDW vs SLW :भारतीय महिला टीम ने एशियन गेम्स में जीता गोल्ड, शाह, योगी से लेकर हर ओर से मिल रहीं बधाइयां

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Sep 25, 2023, 04:57 PM IST

INDW vs SLW Asian Games Womens Final: ​भारतीय महिला क्रिकेट टीम की हरमन सेना ने इतिहास रच दिया है उसने एशियन गेम्स में पहला गोल्ड जीत लिया है,उन्हें बधाइयां मिल रही हैं।

Image

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की हरमन सेना ने इतिहास रच दिया है

सोमवार को खेले गए महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 19 रन से हराया। इसी जीत के साथ टीम इंडिया ने गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया, ऐसा करके भारतीय महिला टीम ने एशियन गेम्स में इतिहास रच दिया है, भारतीय टीम की इस शानदार कामयाबी पर देश भर में जश्न का माहौल है।

भारतीय महिला टीम को देश भर से बधाइयां मिल रही हैं और उनके शानदार गेम की तारीफ भी हो रही हैं, भारतीय राजनीतिज्ञों ने दिल खोलकर टीम इंडिया की तारीफ की।

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्वीट कर लिखा- 'यह गोल्ड है... हमारी महिला क्रिकेट टीम को एशियाई खेलों में उनके शानदार पदार्पण और क्रिकेट में पहला स्वर्ण लाने पर बधाई!!

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने ट्वीट किया- शानदार गेंदबाज़ी की बदौलत भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका पर शानदार जीत के साथ एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए टीम और सहयोगी स्टाफ को बधाई।"

वहीं सीएम योगी ने ट्वीट कर लिखा-

ऐतिहासिक क्षण!

अविश्वसनीय प्रदर्शन!

हमारी महिला क्रिकेट टीम ने आज #AsianGames में श्रीलंका को हराकर पहला स्वर्ण पदक जीता!

बधाई हो!

गौर हो कि टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले खेलते हुए भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 116 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम निर्धारित ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 97 रन बना सकी। एशियन गेम्स में भारत की महिला टीम पहली बारा उतरी थी। हरमन की सेना की शानदार प्रदर्शन कर पहले ही बार में गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article