New Year 2025: कश्मीर से कन्याकुमारी, नए साल के जश्न में डूबने की करें तैयारी; पुलिस करेगी आपकी निगरानी

New Year 2025: नए साल के जश्न को लेकर देशभर में पुलिस अलर्ट पर रहेगी। यूपी-बिहार, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा-पंजाब, झारखंड, मुंबई, जम्मू-कश्मीर और दक्षिण भारत के सभी शहरों में अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन तैयार है। यूपी में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस संवेदनशील हैं।

New Year 2025: कुछ घंटों के बाद पूरा देश नए साल के जश्न में डूब जाएगा। उत्तर से लेकर दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता किए गए हैं। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन तैयार है। उत्तर प्रदेश में धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है, झारखंड में डैम के इर्दगिर्द स्टैटिक फोर्स की प्रतिनियुक्ति की गई है, पंजाब में भी व्यवस्था दुरुस्त है तो चेन्नई में ड्रोन और सीसीटीवी संग 25,000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पुलिस ने उन सभी इलाकों को चिन्हित कर लिए हैं, जहां अमूमन इस तरह के मौकों पर वाहनों का दबाव रहता है। दक्षिण दिल्ली के डीसीपी अंकित चौहान ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए सभी संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षाबलों की अतिरिक्त टीमों को तैनात किया गया है, जो कि हर प्रकार की गतिविधियों पर नजर बनाकर रखेंगे। इसके साथ ही यह भी सुनिश्चित करेंगे कोई भी निर्धारित नियमों का उल्लंघन ना करें।

New Year 2025 celebrations

नए साल पर पुलिस अलर्ट

उन्होंने कहा कि आमतौर पर नए साल के मौके पर लोग नशे में गाड़ी चलाते हुए देखे जाते हैं, जिसे देखते हुए 21 महत्वपूर्ण स्थानों पर सांस विश्लेषक वाली सुरक्षा चौकियां लगाई गई हैं। वहीं त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी) 15 अहम जगहों पर तैनात किए जाएंगे और 38 पीसीआर वैन तैनात किया जाएगा।

End of Feed