CJP Protest: संसद मार्च हिंसा में पुलिस का एक्शन, साजिश की जांच जारी, हो सकती हैं गिरफ्तारियां

लिस ने बताया कि कि हिंसा के दौरान 60 प्रदर्शनकारी भी घायल हुए हैं। दिल्ली पुलिस ने बयान में बताया कि प्रदर्शनकारियों के उग्र, आक्रामक और हिंसक रुख के चलते हुई इस झड़प में विशेष पुलिस आयुक्त स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर 118 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं।

Jantar Mantar Violence: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की ओर से सोमवार को आयोजित संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा की जांच दिल्ली पुलिस कर रही है। मार्च के दौरान हुई हिंसा को लेकर दंगा करने, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, लोक सेवकों पर हमला करने सहित भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई हो रही है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुई झड़प में 118 से अधिक पुलिसकर्मी जख्मी हुए हैं। उसने बताया कि 70 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है।

CJP march

जंतर-मंतर पर भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात।

घायलों का बयान ले रही पुलिस

पुलिस घायल लोगों का बयान ले रही है। पुलिस का लगता है कि इस हिंसा के पीछे सुनियोजित साजिश है। सूत्रों का कहना है कि हिंसा मामले में पुलिस कुछ गिरफ्तारियां कर सकती है। पुलिस का कहना है कि जिन लोगों को हिरासत में लिया गया है, उनमें से कई छात्र नहीं हैं। इनकी पहचान की जा रही है।

End of Feed