16 साल बाद भारत आए पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क: PM मोदी से हुई ऐतिहासिक मुलाकात में क्या निकलकर आया?

India Poland Strategic Partnership Modi Tusk: पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क 16 साल बाद भारत के ऐतिहासिक दौरे पर हैं। पीएम नरेंद्र मोदी के साथ हैदराबाद हाउस में हुई द्विपक्षीय वार्ता में रक्षा, स्पेस, व्यापार और टेक्नोलॉजी पर बातचीत हुई।

Poland PM Donald Tusk India Visit 2026: पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क (Donald Tusk) 21 से 23 अक्टूबर तक भारत के ऐतिहासिक आधिकारिक दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे हैं। 2010 के बाद यानी पूरे 16 साल बाद किसी पोलिश प्रधानमंत्री की यह पहली भारत यात्रा है। गुरुवार को नई दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क के बीच उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता हुई।

भारत आए डोनाल्ड टस्क, क्यों मायने रखता है 16 साल बाद पोलैंड के PM का यह दौरा?

भारत आए डोनाल्ड टस्क, क्यों मायने रखता है 16 साल बाद पोलैंड के PM का यह दौरा?

इस बैठक में विदेश मंत्री एस. जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल, विदेश सचिव विक्रम मिसरी और पोलैंड के वित्त व अर्थव्यवस्था मंत्री अंद्रेज डोमांस्की समेत लगभग 100 पोलिश कंपनियों का प्रतिनिधिमंडल भी शामिल हुआ।

End of Feed