PMGKAY: देश के 80 करोड़ गरीबों को 5 साल और मिलेगा मुफ्त राशन, पीएम मोदी ने किया ऐलान

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Nov 4, 2023, 02:53 PM IST

Pradhan Mantri Garib Kalyan Anna Yojana: छत्तीसगढ़ के दुर्ग में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने ऐलान किया कि देश के 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन देने वाली योजना को 5 साल और बढ़ाया जाएगा।

Pradhan Mantri Garib Kalyan Anna Yojana: छत्तीसगढ़ के दुर्ग में विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी की रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैंने निश्चय कर लिया है कि देश के 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन देने वाली योजना को बीजेपी सरकार अब अगले 5 साल के लिए और बढ़ाएगी। आपका ये प्यार और आशीर्वाद मुझे हमेशा पवित्र निर्णय करने की ताकत देता है। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने गरीब को धोखे के सिवाय कभी कुछ नहीं दिया। कांग्रेस गरीब की कभी कद्र नहीं करती। इसलिए जब तक कांग्रेस केंद्र सरकार में रही, वो गरीबों के हक का पैसा लूटकर खाती रही, अपने नेताओं की तिजोरी में भरती रही। गौर हो कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) के तहत गरीब नागरिकों को 5 किलो गेहूं या चावल मुफ्त में मिलता है। इसकी घोषणा 30 जून 2020 को की गई थी। इस योजना को समय-समय पर बढ़ाया जाता रहा है। सरकार ने पहले दिसंबर 2023 तक के लिए इसे बढ़ाया था। अब इसे और 5 साल के लिए बढाएगी।

Narendra Modi, Pradhan Mantri Garib Kalyan Anna Yojana

पीएम मोदी ने ऐलान किया कि 5 साल और गरीबों को मिला मुफ्त राशन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 2000 करोड़ रुपए का शराब घोटाला, 500 करोड़ रुपए का सीमेंट घोटाला, 5000 करोड़ रुपए का चावल घोटाला, 1300 करोड़ रुपए का गौठान घोटाला, 700 करोड़ रुपए का DMF घोटाला। छत्तीसगढ़ को लूटने का कांग्रेस ने कोई भी मौका नहीं छोड़ा है। लेकिन मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि राज्य में भाजपा सरकार बनने के बाद ऐसे घोटालों की सख्ती से जांच की जाएगी, आपका पैसा लूटने वालो को जेल भेजा जाएगा।

End of Feed