लोकसभा में PM की स्पीच में तय वक्त से हुई एक घंटे की देरी, कांग्रेस नेत्री ने पूछा- कहां हैं मोदी, डर गए क्या?

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Aug 10, 2023, 05:05 PM IST

दरअसल, संसद के निचले सदन लोकसभा में पीएम मोदी का भाषण प्रस्तावित समय के हिसाब से 10 अगस्त की शाम करीब चार बजे होना था। वक्त को लेकर यह जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से दी गई थी।

अविश्वास प्रस्ताव पर गुरुवार (10 अगस्त, 2023) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकसभा में स्पीच में तय वक्त से देरी हो गई। आधे घंटे से अधिक की देरी को लेकर कांग्रेस ने सीधे पीएम को घेरा और सवाल उठाया कि क्या वह डर गए। पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने माइक्रो ब्लॉगिंग मंच टि्वटर पर उन्होंने ट्वीट कर प्रश्न पूछा, "शाम के चार तो बज गए...पीएम कहां हैं? वह डर गए क्या?"

श्रीनेत के तीखे जुबानी हमले यही नहीं रुके। उन्होंने आगे ट्वीट में मोदी की विभिन्न मुद्राओं और हाव-भाव से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया और उसे कैप्शन दिया, "बामुलाहिज़ा होशियार!" फिर अगले ट्वीट में लिखा- सुना है कि वह (मोदी) टेलीप्रोम्प्टर ढूंढ रहे हैं…।

End of Feed