अगले सप्ताह दो दिन की यात्रा पर सऊदी अरब जाएंगे PM मोदी, क्राउन प्रिंस से होगी मुलाकात, रिश्ते होंगे और प्रगाढ़

PM Modi to visit Saudi Arabia : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले सप्ताह दो दिन की यात्रा पर सऊदी अरब जाएंगे। पीएम का यह दौरा सऊदी अरब किंगडम के पीएम एवं क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के निमंत्रण पर हो रहा है। पीएम मोदी के तीसरे कार्यकालय में यह उनकी पहली यात्रा है।

PM Modi to visit Saudi Arabia : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले सप्ताह दो दिन की यात्रा पर सऊदी अरब जाएंगे। पीएम का यह दौरा सऊदी अरब किंगडम के पीएम एवं क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के निमंत्रण पर हो रहा है। पीएम मोदी के तीसरे कार्यकालय में यह उनकी पहली यात्रा है। पीएम 22 और 23 अप्रैल को इस देश की यात्रा पर रहेंगे। इससे पहले वह 2016 और 2019 में सऊदी अरब के दौरे पर जा चुके हैं।

PM Modi

सऊदी अरब के दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी।

सितंबर 2023 में दिल्ली आए थे क्राउन प्रिंस

इससे पहले सऊदी प्रिंस की भारत यात्रा सितंबर 2023 में हुई थी। वह जी-20 सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली आए थे। इस दौरान उन्होंने भारत-सऊदी अरब रणनीतिक साझेदारी परिषद की पहली बैठक की सह-अध्यक्षता की। भारत और सऊदी अरब के रिश्ते काफी पुराने हैं लेकिन बीते दशकों में इसमें और मजबूती आई है। दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक, व्यापारिक और रणनीतिक साझेदारी मजबूत हुई है। रक्षा, सुरक्षा, कारोबार, निवेश, ऊर्जा, तकनीक, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित द्विपक्षीय रिश्ते नई ऊंचाई पर पहुंचे हैं।

End of Feed