देश

'हिंसा का ऐसा तांडव पहले कभी नहीं हुआ, CM को जिम्मेदारी लेनी होगी', मुर्शिदाबाद हिंसा पीड़ितों से मिलने के बाद बोलीं NCW सदस्य

Murshidabad Violence : पश्चिम बंगाल के राज्यपाल और राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम ने शनिवार को मुर्शिदाबाद के हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा किया और पीड़ितों से मुलाकात और बातचीत की। पीड़ितों से मुलाकात के बाद NCW की सदस्य अर्चना मजूमदार ने कहा कि मुर्शिदाबाद में जो कुछ हुआ है, वह भयावह है। किसी ने अपना बेटा किसी ने अपना पति खोया है।

Image

मुर्शिदाबाद में हिंसा पीड़ितों से मिली NCW की टीम।

Murshidabad Violence : पश्चिम बंगाल के राज्यपाल और राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम ने शनिवार को मुर्शिदाबाद के हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा किया और पीड़ितों से मुलाकात और बातचीत की। पीड़ितों से मुलाकात के बाद NCW की सदस्य अर्चना मजूमदार ने कहा कि मुर्शिदाबाद में जो कुछ हुआ है, वह भयावह है। किसी ने अपना बेटा किसी ने अपना पति खोया है। लोगों को उनके घरों से खींचकर बाहर निकाला गया और मारा गया। मुख्यमंत्री को इसकी जिम्मेदारी लेनी होगी। वहीं, NCW की प्रमुख विजया रहाटकर ने कहा कि यहां लोग इतनी पीड़ा में हैं कि उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि वह क्या कहें।

'सरकार को इसकी जिम्मेदारी लेनी होगी'

मुर्शिदाबाद में पीड़ितों से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में मजूदमदार ने कहा कि 'हिंसा में किसी ने अपना पति खोया, किसी ने अपना बेटा। लोगों को उनके घरों से खींचकर बाहर निकाला गया और उनकी हत्या की गई। यह भयावह है। मुझे नहीं पता कि पश्चिम बंगाल में इससे पहले इस तरह की भयावह घटना हुई है कि नहीं। इस तरह की हिंसा हम लोगों ने पहली बार देखी है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। सरकार को जिम्मेदारी लेनी होगी।'

पीड़ित सदमे में और गहरी पीड़ा में हैं-NCW चीफ

NCW की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने कहा कि हिंसा पीड़ित लोग सदमे में हैं और गहरी पीड़ा में हैं। उनकी पीड़ा बताने के लिए उनके पास शब्द नहीं हैं। वहीं मालदा से मुर्शिदाबाद पहुंचे राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कहा कि हिंसा प्रभावित इलाकों में आज उनके दौरे का दूसरा दिन है। राज्यपाल ने कहा कि आज भी वह हिंसा प्रभावित इलाकों में जाएंगे और पीड़ितों से मिलेंगे।

हिंसा में कम से कम तीन लोगों की मौत हुई

इन मुस्लिम बहुल इलाकों में 8-12 अप्रैल को वक्फ (संशोधन) अधिनियम के विरोध में हुए प्रदर्शनों के दौरान भड़की हिंसा में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई। इसके बाद इस सिलसिले में 274 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। धिकारी ने बताया कि शमशेरगंज के लिए अपना दौरा शुरू करने से पहले बोस फरक्का के अतिथि गृह में प्रभावित परिवारों के कुछ सदस्यों से बात करेंगे। राज्यपाल शुक्रवार रात से फरक्का के अतिथि गृह में ठहरे हुए हैं। राजभवन के अधिकारी ने बताया, ‘राज्यपाल आज मुर्शिदाबाद के दंगा प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे। वह खुद स्थिति की समीक्षा करेंगे और स्थानीय लोगों से बातचीत करेंगे।’

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article