देश

अगले सप्ताह दो दिन की यात्रा पर सऊदी अरब जाएंगे PM मोदी, क्राउन प्रिंस से होगी मुलाकात, रिश्ते होंगे और प्रगाढ़

PM Modi to visit Saudi Arabia : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले सप्ताह दो दिन की यात्रा पर सऊदी अरब जाएंगे। पीएम का यह दौरा सऊदी अरब किंगडम के पीएम एवं क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के निमंत्रण पर हो रहा है। पीएम मोदी के तीसरे कार्यकालय में यह उनकी पहली यात्रा है।

Image

सऊदी अरब के दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी।

PM Modi to visit Saudi Arabia : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले सप्ताह दो दिन की यात्रा पर सऊदी अरब जाएंगे। पीएम का यह दौरा सऊदी अरब किंगडम के पीएम एवं क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के निमंत्रण पर हो रहा है। पीएम मोदी के तीसरे कार्यकालय में यह उनकी पहली यात्रा है। पीएम 22 और 23 अप्रैल को इस देश की यात्रा पर रहेंगे। इससे पहले वह 2016 और 2019 में सऊदी अरब के दौरे पर जा चुके हैं।

सितंबर 2023 में दिल्ली आए थे क्राउन प्रिंस

इससे पहले सऊदी प्रिंस की भारत यात्रा सितंबर 2023 में हुई थी। वह जी-20 सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली आए थे। इस दौरान उन्होंने भारत-सऊदी अरब रणनीतिक साझेदारी परिषद की पहली बैठक की सह-अध्यक्षता की। भारत और सऊदी अरब के रिश्ते काफी पुराने हैं लेकिन बीते दशकों में इसमें और मजबूती आई है। दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक, व्यापारिक और रणनीतिक साझेदारी मजबूत हुई है। रक्षा, सुरक्षा, कारोबार, निवेश, ऊर्जा, तकनीक, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित द्विपक्षीय रिश्ते नई ऊंचाई पर पहुंचे हैं।

अगले महीने ट्रंप आएंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सऊदी अरब की यह यात्रा ऐसे समय हो रही है जब परमाणु समझौते पर ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत चल रही है और मध्य पूर्व के कई क्षेत्रों में अभी तनाव और संघर्ष का माहौल है। यही नहीं, अगले महीने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस खाड़ी देश की यात्रा पर आने वाले हैं। भारत और सऊदी अरब के बीच राजनयिक संबंध 1947 से चले आ रहे हैं।

मजबूत हैं भारत-सऊदी अरब के कारोबारी रिश्ते

साल 2020 में इस संबंध को बढ़ाकर रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक ले जाया गया। इसके बाद से दोनों देशों के बीच शीर्ष स्तर पर बैठकें और शिष्टमंडल स्तर की यात्राएं होती रही हैं। सऊदी अरब में बड़ी संख्या में भारतीय कामगार भी काम करते हैं। व्यापार की अगर बात करें तो सऊदी अरब, भारत का पांचवां सबसे बड़ा कारोबारी देश है।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article