अपने पुराने वैभव में लौटेगा नालंदा विश्वविद्यालय, नए परिसर का आज उद्घाटन करेंगे PM मोदी, नीतीश कुमार भी होंगे साथ

PM Modi Nalanda Visit: पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम ने इस विवि के पुनरुद्धार का प्रस्ताव रखा जिसे सरकार ने स्वीकार कर लिया। तब से इस विवि में निर्माण कार्य चल रहा है जो अब जाकर पूरा हुआ है। नालंदा विवि पहुंचने पर पीएम 1600 साल पहले के इसके अवशेषों को अवलोकन करेंगे।

PM Modi Nalanda Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने एक दिन के दौरे पर आज बिहार के नालंदा जाएंगे। प्रधानमंत्री बनने के बाद उनका यह पहला बिहार दौरा है। वह राजगीर जिले में नालंदा विश्वविद्यालय के नए परिसर का उद्घाटन करेंगे। पीएम वाराणसी से नालंदा के लिए रवाना होंगे। बता दें कि पीएम सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे। वाराणसी से उन्होंने किसान सम्मान निधि की किश्त जारी की और शाम के वक्त गंगा आरती में शामिल हुए। जानकारी के मुताबिक पीएम सुबह आठ बजे बिहार के लिए रवाना होंगे और सुबह दस 10 बजे नालंदा पहुंचेंगे।

पूर्व राष्ट्रपति कलाम ने रखा था पुनरुद्धार का प्रस्ताव

पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम ने इस विवि के पुनरुद्धार का प्रस्ताव रखा जिसे सरकार ने स्वीकार कर लिया। तब से इस विवि में निर्माण कार्य चल रहा है जो अब जाकर पूरा हुआ है। नालंदा विवि पहुंचने पर पीएम 1600 साल पहले के इसके अवशेषों को अवलोकन करेंगे। इस दौरान बिहार के सीएम नीतीश कुमार भी उनके साथ होंगे। पीएम के इस दौरे को देखते हुए राजगीर जिले की सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी कर दी गई है।

End of Feed