संसद के विशेष सत्र से पहले हो रहा नारी शक्ति वंदन सम्मेलन, PM मोदी कार्यक्रम को करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर के महिला सम्मेलन में भाग लेंगे। आधिकारिक बयान में कहा गया कि सम्मेलन में निर्णय लेने की प्रक्रियाओं में महिलाओं की बेहतर भागीदारी के महत्व पर बल दिया जाएगा।

Women Conference: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर के महिला सम्मेलन में भाग लेंगे। यह सम्मेलन संसद के उस सत्र से पहले आयोजित किया जा रहा है, जिसमें महिला आरक्षण कानून में प्रस्तावित संशोधनों को विचार और पारित करने के लिए पेश किए जाने की उम्मीद है।

PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)

आधिकारिक बयान में कहा गया कि 'नारी शक्ति वंदन सम्मेलन' का आयोजन भारत के विकास पथ को आकार देने में महिलाओं की अधिक भागीदारी के प्रति प्रतिबद्धता को मजबूत करने के लिए किया जा रहा है। यह पंचायतों से लेकर संसद तक, सभी स्तरों पर शासन और नेतृत्व में महिलाओं की बढ़ती भूमिका को भी उजागर करेगा।

End of Feed