आज रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे PM मोदी, 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद प्रधानमंत्री का पहला संबोधन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात आठ बजे देश को संबोधित करेंगे। 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद प्रधानमंत्री का यह पहला संबोधन होगा। पीएम के इस संबोधन पर सभी की नजरें लगी हैं। खासकर, पाकिस्तान पर जवाबी हमले के बाद पीएम इस बारे में अपनी बात रख सकते हैं।

PM Modi To address Nation : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात आठ बजे देश को संबोधित करेंगे। 'ऑपरेशन सिंदूर' लॉन्च होने के बाद प्रधानमंत्री का यह पहला संबोधन होगा। अपने इस संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री भारत औऱ पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव पर बोल सकते हैं। पाकिस्तान के साथ जारी संघर्ष के दौरान वह शीर्ष सैन्य कमांडरों और कैबिनेट के मंत्रियों के साथ बैठकें कर हालात का जायजा लेते रहे हैं। पीएम के इस संबोधन पर सभी की नजरें लगी हैं।

pm

पीएम मोदी आज रात आठ बजे देश को संबोधित करेंगे।

'ऑपरेशन सिंदूर' में मारे गए 100 आतंकी

पहलगाम आतंकवादी हमले के गुनहगारों को सजा देने के लिए भारत ने सात मई को 'ऑपरेशन सिंदूर' लॉन्च किया। इसके तहत पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में पांच जगहों और पाकिस्तान के पंजाब में चार जगहों पर आतंकी ढांचों एवं ठिकानों को निशाना बनाकर हमला हुआ। इन हमलों में कम से कम 100 आतंकवादी मारे गए।

End of Feed