देश

भारत के हमले से दहल गया था पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर, जान बचाने के लिए बंकर में छुपा

टाइम्स नाउ के सूत्रों के मुताबिक, भारत के जवाबी ऑपरेशन सिंदूर के तहत किए गए इस हमले के कारण पाकिस्तान के सैन्य नेतृत्व बेहद अलर्ट हो गया। जनरल मुनीर कथित तौर पर अपनी जान के डर से दो-तीन घंटे तक बंकर के अंदर रहा।

Image

भारत के जवाबी हमले से घबराया जनरल मुनीर, बंकर में भागना पड़ा

General Asim Munir Hides In Bunker: 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच, पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल सैयद असीम मुनीर के ठिकाने के बारे में रिपोर्ट सामने आई है। इन दावों में सबसे नाटकीय दावा ये है कि जनरल मुनीर को रावलपिंडी के नूर खान एयर बेस पर 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत भारत के सटीक हमले के बाद एक सैन्य बंकर में भागकर जान बचानी पड़ी।

रावलपिंडी पर स्ट्राइक के साथ ही मुनीर बंकर में भागा

टाइम्स नाउ के सूत्रों के मुताबिक, भारत के जवाबी ऑपरेशन सिंदूर के तहत किए गए इस हमले के कारण पाकिस्तान के सैन्य नेतृत्व बेहद अलर्ट हो गया। जनरल मुनीर कथित तौर पर अपनी जान के डर से दो-तीन घंटे तक बंकर के अंदर रहा। उसके बाद से उन्हें कथित तौर पर एक सुरक्षित घर में ले जाया गया और वे पाकिस्तान के रावलपिंडी में जनरल हेडक्वार्टर में अपने ऑफिस नहीं लौटे हैं। बढ़ती अनिश्चितता को और बढ़ाते हुए, सूत्रों का दावा है कि मुनीर का परिवार पहले ही राजनयिक पासपोर्ट का इस्तेमाल करके पाकिस्तान छोड़ चुका है।

मुनीर के लापता होने की कहानी ने पकड़ा था तूल

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए क्रूर आतंकी हमले के बाद मुनीर के लापता होने की कहानी ने तूल पकड़ लिया था। भारत ने इस हमले के लिए पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठनों को दोषी ठहराया था। स्थिति तब और बिगड़ गई जब पहलगाम में हुए हमले के बाद पाकिस्तान ने भारत के जवाबी हमले का गलत तरीके से जवाब देना शुरू दिया। इसका अंजाम भी उसने भुगत लिया।

'मुल्ला' मुनीर की धार्मिक तकरीरें

इस कयासों के जोर पकड़ते ही पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय ने 26 अप्रैल की एक तस्वीर जारी की, जिसमें जनरल मुनीर को एबटाबाद में पाकिस्तान सैन्य अकादमी में पीएम शहबाज शरीफ के साथ पासिंग-आउट परेड में दिखाया गया। हालांकि, जानकारों का तर्क है कि यह फोटो हालिया सैन्य तनातनी से पहले की है। स्थिति को और जटिल बनाते हुए हाल ही में एक वीडियो सामने आया जिसमें जनरल मुनीर धार्मिक तकरीरों के साथ सैनिकों को संबोधित करते हुए दिखाई दे रहे हैं। फुटेज में उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है, "डरो मत। अल्लाह तुम्हारे साथ है। वह तुम्हें जीत की ओर ले जाएगा क्योंकि तुम उसके नियमों के अनुसार लड़ रहे हो।" वीडियो में जनरल मुनीर अपने सैनिकों को एक सैन्य कमांडर से ज्यादा एक मौलवी की तरह संबोधित करते हुए दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि मुनीर के इस्लामी झुकाव के कारण ही उसे मुल्ला असीम मुनीर भी कहा जाता है।

मुनीर सेना में लोकप्रिय नहीं

इससे पहले बात सामने आई थी कि असीम मुनीर अपनी सेना में लोकप्रिय जनरल नहीं हैं। रक्षा विशेषज्ञ मेजर जनरल राजन कोचर (सेवानिवृत्त) ने कहा, उनके कुछ को-कमांडर उनकी सोच से मेल नहीं खाते। लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र प्रताप पांडे ने टाइम्स नाउ से कहा, असीम मुनीर दबाव में हैं; उनके रक्षा मंत्री और अन्य लोगों की बॉडी लैंग्वेज परेशानी का संकेत देती है।" बहरहाल, भारत और पाकिस्तान के तनाव के बीच जनरल असीम मुनीर की गैरमौजूदगी का रहस्य सुर्खियों में बना हुआ है।

Pradeep Dutta
Pradeep Duttaauthor

Pradeep Dutta’s forte is conflict reporting, and issues related to traditional and non-traditional security in South Asia. In his spare time, Pradeep indulges in poetry on sensitive issues.

और पढ़ें
End of Article