G20 को लेकर बोले पीएम मोदी- '85 देशों के नेताओं के साथ बैठकें कर भारत की कूटनीति नयी ऊंचाई पर पहुंची'

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Sep 26, 2023, 06:04 PM IST

पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 30 दिन में समाज के विभिन्न वर्गों के सशक्तीकरण के लिए प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की शुरुआत की गई, एक लाख से ज्यादा नौजवानों को केंद्र सरकार में सरकारी नौकरी दी गई और इसी अवधि में नए संसद भवन में संसद का सत्र हुआ जिसमें महिला आरक्षण विधेयक पारित हुआ।

G20 University Connect Finale: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि पिछले 30 दिन में उन्होंने 85 देशों के नेताओं के साथ बैठकें कीं और इस दौरान भारत की कूटनीति एक नयी ऊंचाई पर पहुंची है।प्रधानमंत्री मोदी भारत मंडपम में आयोजित 'जी20 यूनिवर्सिटी कनेक्ट' के एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, 'पिछले 30 दिन में भारत की कूटनीति एक नयी ऊंचाई पर पहुंची है। जी20 से पहले दक्षिण अफ्रीका में ब्रिक्स सम्मेलन हुआ और भारत के प्रयास से ब्रिक्स समुदाय में छह नए देश शामिल किए गए।'

PM Modi At G20 University Connect Finale

जी20 यूनिवर्सिटी कनेक्ट फिनाले में पीएम नरेंद्र मोदी

उन्होंने कहा कि दक्षिण अफ्रीका के बाद वह यूनान गए जो गत 40 साल में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा थी।प्रधानमंत्री ने बताया कि जी20 शिखर सम्मेलन से ठीक पहले उन्होंने इंडोनेशिया में भी विश्व के अनेक नेताओं के साथ बैठकें कीं।उन्होंने कहा, 'इसके बाद जी20 सम्मेलन के दौरान इसी भारत मंडपम में दुनिया के लिए बड़े-बड़े फैसले किए गए। आज के खंडित वैश्विक वातावरण में इतने सारे देशों को एक साथ एक मंच पर लाना छोटा काम नहीं है।'

End of Feed