सोमनाथ के अमृत महोत्सव में पीएम मोदी ने की पूजा, कहा- लुटेरों ने मंदिर का वैभव मिटाने का प्रयास किया, लेकिन ये बार-बार खड़ा हुआ

PM Modi roadshow Somnath: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में सोमनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम से पहले रोड शो किया।

PM Modi Somnath visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमनाथ अमृत महोत्सव में भाग लेने से पहले सोमवार को गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में रोड शो किया। जहां मंदिर में पूजा करने के बाद उन्होंने लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं सभी देशवासियों को, दादा सोमनाथ के कोटि-कोटि भक्तों को इस महोत्सव की बहुत-बहुत बधाई देता हूं। बता दें कि सोमनाथ अमृत महोत्सव, भगवान शिव के प्रसिद्ध मंदिर के जीर्णोद्धार किए जाने के बाद इसे श्रद्धालुओं के लिए फिर से खोले जाने के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है।

सोमनाथ के अमृत महोत्सव में पीएम मोदी ने की पूजा, कहा- लुटेरों ने मंदिर का वैभव मिटाने का प्रयास किया, लेकिन ये बार-बार खड़ा हुआ

सोमनाथ के अमृत महोत्सव में पीएम मोदी ने की पूजा, कहा- लुटेरों ने मंदिर का वैभव मिटाने का प्रयास किया, लेकिन ये बार-बार खड़ा हुआ

पीएम मोदी ने कहा, 'मैं यहां देख रहा हूं कि सोमनाथ का अमृत महोत्सव केवल अतीत का उत्सव नहीं है। ये अगले 1 हजार वर्षों के लिए भारत की प्रेरणा का महोत्सव भी है।' उन्होंने आगे कहा कि आज का दिन एक और वजह से भी विशेष है। 11 मई, 1998 यानी आज के ही दिन देश ने पोखरण में परमाणु परीक्षण किया था। देश ने 11 मई को पहले 3 परमाणु परीक्षण किए। हमारे वैज्ञानिकों ने भारत के सामर्थ्य को, भारत की क्षमता को दुनिया के सामने रखा। दुनिया में तूफान आ गया कि भारत कौन होता है, उसकी ये हैसियत, जो परमाणु परीक्षण करें।

End of Feed