देश

ISRO के वैज्ञानिकों से पीएम मोदी ने की मुलाकात; चंद्रयान-3 की सफलता पर दी बधाई

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 26, 2023, 07:49 AM IST

PM Modi Meets ISRO Scientists: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के बेंगलुरु में इसरो के वैज्ञानिकों से मुलाकात की है। उन्होंने चंद्रयान-3 की सफलता के लिए वैज्ञानिकों को एक बार फिर बधाई दी। बता दें, बेंगलुरु पहुंचते ही पीएम मोदी ने जय विज्ञान, जय अनुसंधान का नारा दिया। पीएम ने बताया कि मैंने तय किया था कि भारत जाउंगा तो पहले बेंगलुरु जाऊंगा।

Image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो के वैज्ञानिकों से की मुलाकात।

Photo : ANI

PM Modi Meets ISRO Scientists: कर्नाटक के बेंगलुरु में पीएम मोदी ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों से मुलाकात की है। उन्होंने वैज्ञानिकों को एक बार फिर चंद्रयान-3 की सफलता के लिए बधाई दी। पीएम ने बताया कि मैंने तय किया था कि भारत जाउंगा तो पहले बेंगलुरु जाऊंगा। HAL एयरपोर्ट पर तिरंगे और चंद्रयान 3 के पोस्टर के साथ पहुंचे लोगों ने पीएम का भव्य स्वागत किया। पीएम मोदी रोड शो के जरिए वैज्ञानिकों से मिलने पहुंच रहे हैं, इस दौरान उनका स्वागत करने के लिए ढोल नगाड़े बजाए गए।

पीएम मोदी ने इसरो के वैज्ञानिकों से की मुलाकात

प्रधानमंत्री ने चंद्रयान-3 की सफलता को लेकर इसरो के वैज्ञानिकों से मुलाकात की। उन्होंने इससे पहले बेंगलुरु पहुंचते ही वैज्ञानिकों से मिलने के लिए अपनी बेकरारी जाहिर की थी। इसरो के वैज्ञानिकों से मिलने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काफी उत्सुक नजर आए थे। मुलाकात के दौरान पीएम ने काफी गर्मजोशी दिखाई। पीएम मोदी ने इसरो के निदेशक एस सोमनाथ की पीठ थपथपाई और उनको बधाई दी।

बेंगलुरु में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो प्रमुख एस सोमनाथ से मुलाकात की और चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए उन्हें बधाई दी। इसरो टेलीमेट्री ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क मिशन कंट्रोल कॉम्प्लेक्स में पीएम मोदी को इसरो चीफ ने इस मिशन से जुड़ी कई अहम जानकारी दी।

पीएम मोदी ने दिया जय विज्ञान-जय अनुसंधान का नारा

बेंगलुरु पहुंचते ही एयरपोर्ट से बाहर आकर पीएम मोदी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं और लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने जय जवान, जय विज्ञान, जय अनुसंधान का नारा भी दिया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि जो दृश्य मुझे आज बेंगलुरु में दिख रहा है, वही मुझे ग्रीस में भी दिखाई दिया। जोन्हासबर्ग में भी दिखाई दिया। मैं जब विदेश में था तो मैंने तय किया कि भारत जाउंगा तो पहले बेंगलुरु जाऊंगा, सबसे पहले उन वैज्ञानिकों को नमन करूंगा। मैं यहां मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री और गवर्नर साहब को अनुरोध किया था कि इतनी सुबह-सुबह आने की जरूरत नहीं।

बेंगलुरु पहुंचते ही क्या बोले पीएम मोदी?

पीएम मोदी ने ट्वीट किया, "हमारे असाधारण इसरो वैज्ञानिकों के साथ बातचीत करने के लिए उत्सुक हूं जिन्होंने चंद्रयान -3 की सफलता से भारत को गौरवान्वित किया है। उनका समर्पण और जुनून वास्तव में अंतरिक्ष क्षेत्र में हमारे देश की उपलब्धियों के पीछे प्रेरक शक्ति है।"

इसरो चीफ से पीएम ने फोन पर की थी बात

बीते बुधवार को इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ को प्रधानमंत्री मोदी ने चंद्रयान-3 मिशन की सफलता पर बधाई दी थी और कहा था कि वह जल्द ही बेंगलुरु पहुंच कर पूरी टीम का स्वागत करेंगे, अब वो बेंगलुरु पहुंच गए हैं। उन्होंने जोहानिसबर्ग से सोमनाथ से फोन पर बातचीत की थी। प्रधानमंत्री ने फोन पर बातचीत से पहले वर्चुअल माध्यम से चांद पर चंद्रयान को उतरते देखा था। उन्होंने जोहानिसबर्ग से इसरो के वैज्ञानिकों को संबोधित भी किया था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article