Global Maritime India Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आज ग्लोबल मैरीटाइम इंडिया समिट (GMIS) 2023 के तीसरे संस्करण का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि किस तरह आज के दौर में पूरी दुनिया भारत की ओर देख रही है। साथ ही कोरोना के खिलाफ भारत की सफल लड़ाई का भी जिक्र किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं ग्लोबल मैरीटाइम इंडिया समिट (जीएमआईएस) 2023 के तीसरे संस्करण में आप सभी का स्वागत करता हूं। आज एक नई विश्व व्यवस्था आकार ले रही है और इस बदलती विश्व व्यवस्था में दुनिया नई आकांक्षाओं के साथ भारत की ओर देख रही है।
पीएम ने कहा, इससे पहले जब हम 2021 में मिले थे, पूरी दुनिया कोरोना की अनिश्चितता से घिरी हुई थी। कोई नहीं जानता था कि कोरोना के बाद का विश्व कैसा होगा। आज एक नई विश्व व्यवस्था आकार ले रही है और इस बदलती विश्व व्यवस्था में दुनिया नई आकांक्षाओं के साथ भारत की ओर देख रही है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।
