देश

पीएम मोदी ने सुदर्शन सेतु का किया उद्घाटन, देश को सौंपा सबसे लंबा केबल पुल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 25, 2024, 09:45 AM IST

PM Modi inaugurates Sudarshan Setu: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को द्वारका में देश के सबसे लंबे केबल ब्रिज सुदर्शन सेतु का उद्घाटन किया। यह पुल 2.32 किमी लंबा होगा, जो ओखा मेनलैंड से बेयट द्वारका को जोड़ेगा।

Image

पीएम मोदी ने सुदर्शन सेतु का किया उद्घाटन

Photo : ANI

PM Modi inaugurates Sudarshan Setu: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देश को एक और सौगात दी। उन्होंने द्वारका में देश के सबसे लंबे केबल ब्रिज सुदर्शन सेतु का उद्घाटन किया। यह पुल 2.32 किमी लंबा होगा, जो ओखा मुख्य भूमिक से बेट द्वारका को जोड़ेगा। जानकारी के मुताबिक, सुदर्शन सेतु का निर्माण करीब 980 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार शाम अपने गृह नगर गुजरात पहुंचे थे, उन्होंने यहां जामनगर में रोड-शो भी किया।

आज सुबह पीएम मोदी सबसे पहले बेट द्वारका मंदिर पहुंचे ओर यहां पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने सुदर्शन सेतु का उद्घाटन और निरीक्षण किया। इस मौके पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल भी मौजूद रहे।

नाव से भेट द्वारका तक पहुंते थे तीर्थयात्री

सुदर्शन सेतु का निर्माण हजारों तीर्थयात्रियों को राहत देने वाला है। दरअसल, तीर्थयात्रियों को भेट द्वारका तक पहुंचने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती थी, उन्हें यहां तक का सफर नाव से तय करना पड़ा था। कभी मौसम खराब हुआ तो यात्रियों का इंतजार बढ़ जाता था। हालांकि, हालांकि सुदर्शन सेतु के निर्माण से द्वारका तक पहुंच आसान होगी और यह प्रमुख पर्यटक आकर्षण के रूप में भी काम करेगा। खास बात ये भी है कि लक्ष द्वीप पर रहने वाले करीब 8,500 निवासियों को भी सुदर्शन सेतु से लाभ पहुंचेगा।

52,250 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला

पीएम मोदी के कार्यक्रम के मुताबिक, वह आज द्वारकाधीश मंदिर भी जाएंगे ओर वहां दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी गुजरात के अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होकर राज्य में 52,250 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। पीएम मोदी राजकोट, बठिंडा, रायबरेली, कल्याधी और मंगलागिरी एक्स को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article