PM Modi Diwali: हिमाचल में पीएम मोदी ने सेना के जवानों के साथ मनाई दिवाली, बोले- भारत हमेशा इन नायकों का आभारी रहेगा

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Nov 12, 2023, 03:12 PM IST

PM Modi Diwali: देश भर में धूमधाम से दिवाली मनाई जा रही है। इस बीच पीएम नरेंद्र मोदी जवानों के साथ दिवाली मनाने हिमाचल प्रदेश के लेप्चा पहुंच गए हैं। उनके साथ दिवाली मना मनाई।

PM Modi Diwali: देश भर में धूमधाम से दिवाली मनाई जा रही है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के लेप्चा में सुरक्षाबलों के साथ दिवाली मनाई और उनके अटूट साहस की सराहना की। सेना के जवानों के साथ यह उनकी नौवीं दिवाली थी। मोदी रविवार सुबह लेप्चा पहुंचे। उन्होंने सोशल मीडिया पर सैनिकों के साथ अपनी मुलाकात की तस्वीरें साझा कीं, जिनमें वह उन्हें मिठाई खिलाते भी नजर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि हिमाचल प्रदेश के लेप्चा में हमारे बहादुर सुरक्षाबलों के साथ दिवाली मनाना गहरी भावनाओं और गर्व से भरा अनुभव साबित हुआ। उन्होंने लिखा कि अपने परिवार से दूर रह रहे हमारे राष्ट्र के रक्षक अपने समर्पण से हमारे जीवन को रोशन करते हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे सुरक्षाबलों का साहस अटूट है। अपने प्रियजनों से दूर, सबसे दुर्गम इलाकों में तैनाती के दौरान उनका त्याग और समर्पण हमें सुरक्षित रखता है। उन्होंने कहा कि भारत हमेशा इन नायकों का आभारी रहेगा, जो बहादुरी और लचीलेपन के आदर्श प्रतीक हैं। इससे पहले, मोदी ने लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं और कामना की कि यह त्योहार सभी के जीवन में खुशी, समृद्धि और अच्छी सेहत की सौगात लेकर आए। उन्होंने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि सभी को दिवाली की शुभकामनाएं! यह विशेष त्योहार सभी के जीवन में खुशी, समृद्धि और अच्छी सेहत की सौगात लेकर आए।

End of Feed