Meghalaya Election 2022: मेघालय चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रधानमंत्री मोदी (Narendra Modi) ने शिलांग में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि मेघालय के कोने-कोने में रचनात्मकता है और उन्हें राज्य की संस्कृति पर गर्व है। उन्होंने कहा कि भारत सफलता की नई ऊंचाइयों को छू रहा है, मेघालय इसमें मजबूत योगदान दे रहा है। चुनावी सभा में उमड़ी भीड़ को देखकर गदगद हुए पीएम मोदी ने कहा, 'भारत सफलता की नई ऊंचाइयों को छू रहा है, मेघालय इसमें मजबूत योगदान दे रहा है। भारत सफलता की नई ऊंचाइयों को छू रहा है, मेघालय इसमें मजबूत योगदान दे रहा है।' इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा।
जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी
कांग्रेस पर तीखा हमला
कांग्रेस के नेता पवन खेड़ा की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस नेताओं द्वारा एयरपोर्ट पर लगाए गए कथित नारों को लेकर भी पीएम मोदी कांग्रेस पर हमलावर रहे। उन्होंने कहा, 'कुछ लोग जिनको देश ने नकार दिया है, जो निराशा के गर्त में डूब चुके हैं... वो आजकल माला जपते हैं और कह रहे हैं कि- मोदी तेरी कब्र खुदेगी, लेकिन कह रहा है। लेकिन देश की आवाज, देश का कोना कोना कह रह रहा है कि मोदी तेरा कमल खिलेगा, मोदी तेरा कमल खिलेगा। देश की जनता इस प्रकार की विकृत सोच वाले, विकृत भाषा बोलने वाले लोगों को करारा जवाब देगी। मेघालय औऱ नागालैंड में भी देनी वाली है।'
