आइज़ोल के अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 सितंबर को मिजोरम और मणिपुर का दौरा कर सकते हैं। प्रधानमंत्री मोदी सबसे पहले नए बैराबी-सैरांग रेलवे (New Bairabi-Sairang Railway) का उद्घाटन करने के लिए मिज़ोरम जाएँगे। मिजोरम सरकार के कई अधिकारियों ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि आइजोल से प्रधानमंत्री मणिपुर के लिए उड़ान भरेंगे, जो मई 2023 में राज्य में जातीय हिंसा भड़कने के बाद उनकी पहली यात्रा होगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की (फाइल फोटो- PTI)
हालांकि, उन्होंने कहा कि उन्हें अभी तक प्रधानमंत्री की यात्रा का अंतिम कार्यक्रम प्राप्त नहीं हुआ है। हालांकि, इम्फाल में अधिकारी यात्रा की पुष्टि नहीं कर सके।
एक बयान में कहा गया कि बैठक में सुरक्षा उपायों, यातायात प्रबंधन, स्वागत समारोह और सड़क सजावट सहित विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। बयान में कहा गया कि बैठक में आइजोल के लामौल में आयोजित होने वाले उद्घाटन समारोह में सरकारी कर्मचारियों, किसानों और विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के छात्रों को शामिल करने की व्यवस्था पर भी विचार-विमर्श किया गया।
51.38 किलोमीटर लंबी यह रेलवे लाइन केंद्र की एक्ट ईस्ट नीति (Act East Policy) का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य पूर्वोत्तर क्षेत्र में कनेक्टिविटी और आर्थिक एकीकरण को बढ़ावा देना है। यह नई रेलवे लाइन असम के सिलचर शहर के रास्ते आइज़ोल को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ेगी।
PTI इनपुट
