पीएम मोदी ने असम को दी बड़ी सौगात, ब्रह्मपुत्र नदी पर बने पुल के उद्घाटन से लेकर IIM और NDC की भी की शुरुआत

Brahmaputra River Bridge: 3,030 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित कुमार भास्कर वर्मा सेतु गुवाहाटी को उत्तरी गुवाहाटी से जोड़ेगा। उद्घाटन के बाद मोदी ने पुल पर चहलकदमी की। इस अवसर पर असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य और मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा भी उपस्थित थे।

PM Modi in Assam: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को असम में ब्रह्मपुत्र नदी पर बने छह लेन वाले पुल का उद्घाटन किया। यह पूर्वोत्तर में निर्मित पहला ’एक्सट्राडोज्ड प्रीस्ट्रेस्ड कंक्रीट’ (पीएससी) पुल है। 3,030 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित कुमार भास्कर वर्मा सेतु गुवाहाटी को उत्तरी गुवाहाटी से जोड़ेगा। उद्घाटन के बाद मोदी ने पुल पर चहलकदमी की। इस अवसर पर असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य और मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा भी उपस्थित थे।

modi (44)

पीएम मोदी ने असम को दी बड़ी सौगात

इससे गुवाहाटी-नॉर्थ गुवाहाटी के बीच यात्रा का समय 7 मिनट कम हो जाएगा। इस इलाके की भूकंपीयता को ध्यान में रखते हुए, पुल में फ्रिक्शन पेंडुलम बेयरिंग का इस्तेमाल करके बेस आइसोलेशन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है।

End of Feed