देश

असम के मोरान में उतरा PM मोदी का C-130J प्लेन, प्रधानमंत्री ने देखी IAF की बेजोड़ ताकत, चीन को कड़ा संदेश

वायु सेना के शौर्य प्रदर्शन में सुखोई-30 एमकेआई, राफेल, एएन-32 विमानों ने अपनी ताकत दिखाई। इस मौके पर वायु सेना प्रमुख एपी सिंह, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। ELF की इस ताकत को देखने के लिए स्थानीय लोग भी वहां बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Image

असम के मोरान में वायु सेना की ताकत देखते पीएम मोदी।

Photo : ANI

PM Modi assam Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को असम के डिब्रूगढ़ पहुंचे। भारतीय वायुसेना का विमान सी-130 जे प्रधानमंत्री को लेकर मोरान में बने इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी पर उतरा। यह पूर्वोत्तर का पहला ईएलएफ है इसे राजमार्ग के 4.2 किलोमीटर हिस्से पर बनाया गया है। यहां प्रधानमंत्री ने एयर फोर्स की ताकत का एयर डिस्प्ले देखा। वायु सेना के शौर्य प्रदर्शन में सुखोई-30 एमकेआई, राफेल, एएन-32 विमानों और हेलिकॉप्टरों ने अपनी ताकत दिखाई। इस मौके पर वायु सेना प्रमुख एपी सिंह, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। ELF पर वायु सेना की ताकत को देखने के लिए स्थानीय लोग भी वहां बड़ी संख्या में उपस्थित थे। चीन के सीमा के समीप वायु सेना ने अपना शौर्य एवं पराक्रम दिखाकर चीन को कड़ा संदेश दिया है।

4.2 किलोमीटर लंबे सुविधा का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री का सुबह नौ बजकर 50 मिनट पर डिब्रूगढ़ जिले के चबुआ हवाईक्षेत्र पर पहुंचे। इसके बाद वह भारतीय वायुसेना (आईएएफ) का सी-130 विमान उन्हें लेकर मोरान स्थित ईएलएफ लैंड किया। पीएम ने यहां 100 करोड़ रुपये की लागत वाली 4.2 किलोमीटर लंबे सुविधा का उद्घाटन किया। पीएम ने यहां लड़ाकू विमानों, परिवहन विमानों और हेलीकॉप्टर का हवाई प्रदर्शन देखा। इसके बाद वह ईएलएफ से सी-130 विमान से ही अपने दौरे के दूसरे चरण के लिए गुवाहाटी रवाना हो गए।

कुमार भास्कर वर्मा सेतु का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री गुवाहाटी में 3,000 करोड़ रुपये की लागत से बने कुमार भास्कर वर्मा सेतु का उद्घाटन करेंगे जो गुवाहाटी को उत्तर गुवाहाटी से जोड़ेगा। छह लेन वाला यह पुल गुवाहाटी और उत्तर गुवाहाटी के बीच निर्बाध संपर्क उपलब्ध कराएगा, क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देगा, भूकंपीय सुरक्षा को बेहतर बनाएगा और राज्य राजधानी क्षेत्र में विकास को गति देगा। मोदी निकटवर्ती लचित घाट से भारतीय प्रबंधन संस्थान-गुवाहाटी (आईआईएम-गुवाहाटी) के अस्थायी परिसर और कृत्रिम मेधा (एआई) सक्षम ’हाइपरस्केल डेटा’ केंद्र का भी डिजिटल माध्यम से उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री इसी स्थल से गुवाहाटी के लिए 100 विद्युत वाहन (ईवी) को भी रवाना करेंगे।

बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे

मोदी यहां भाजपा के बूथ-स्तरीय कार्यकर्ताओं की एक सभा को संबोधित करने के बाद असम दौरे का समापन करेंगे और दिल्ली रवाना होंगे। असम के मुख्य सचिव रवि कोटा और पुलिस महानिदेशक डीजीपी हरमीत सिंह ने प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियों की समीक्षा के लिए संयुक्त बैठक की। कोटा ने बताया कि सुरक्षा, परिवहन और विभिन्न एजेंसियों के समन्वय की व्यापक समीक्षा की गई। उन्होंने कहा, 'सभी संबंधित एजेंसियों को तय प्रोटोकॉल और समयसीमा का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया है, ताकि कार्यक्रम सुचारू, सुरक्षित और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।’

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article