PM मोदी आज देंगे राज्यसभा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव देंगे। इससे पहले 5 फरवरी को पीएम मोदी ने लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दिया था।

PM Modi: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 31 जनवरी को बजट सत्र के पहले दिन संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित किया था। इस दौरान राष्ट्रपति ने सरकार की उपलब्धियां गिनवाई थीं। इससे पहले 5 फरवरी को पीएम मोदी ने लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दिया था। आज राज्यसभा में भी पीएम मोदी धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देंगे। लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान अपने भाषण में पीएम मोदी ने तीसरी बार सरकार बनाने का संकेत दिया था। उन्होंने कहा था कि विपक्ष के व्यवहार से दिख रहा है कि उन्हें फिर से विपक्ष में ही बने रहने का मन है, ऐसे में हम फिर से बड़े बहुमत से तीसरे कार्यकाल में वापसी कर रहे हैं।

PM Modi

PM मोदी आज देंगे राज्यसभा में धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब

ये विपक्ष नामदार हैं और हम कामदार- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने सबसे पहले अपने संबोधन में महंगाई का जिक्र किया। पीएम मोदी ने पिछले 10 साल की उपलब्धियों को भी गिनाया और कहा कि जब हम तीसरी बार सरकार में आएंगे तो भारत की अर्थव्यवस्था पूरी दुनिया में तीसरे नंबर पर होगी। फिर उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि आप चाहे जितना पत्थर उछालना है उछाल लीजिए, मैं उस पत्थर को देश को विकसित बनाने के काम में लूंगा। पीएम मोदी ने कहा था कि, ये विपक्ष नामदार हैं और हम कामदार हैं। हम सुनते रहेंगे और देश को आगे बढ़ाते रहेंगे। बहुत-बहुत धन्यवाद।

End of Feed