देश

अभिजीत मुहूर्त में PM मोदी करेंगे राम लाल की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा, कार्यक्रम की चार चरणों में चल रही तैयारी

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 20, 2023, 07:14 AM IST

Ram Lala Pran Pratishtha: समारोह के अभियान को चार चरणों में बांटकर तैयारी की जा रही है। पहले चरण यानी 20 दिसंबर तक संचालन समितियों के जरिए लोगों के बीच इस उत्सव की जानकारी दी जाएगी। संघ परिवार ने इस समारोह की तैयारियों का जिम्मा संभाल लिया है।

Image

22 जनवरी को पीएम मोदी करेंगे राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा।

Photo : PTI

Ram Lala Pran Pratishtha: आगामी 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभिजीत मुहूर्त मृगशिरा नक्षत्र में दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर राम लाल की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे। संघ परिवार ने इस समारोह की तैयारियों का जिम्मा संभाल लिया है। समारोह के अभियान को चार चरणों में बांटकर तैयारी की जा रही है। पहले चरण यानी 20 दिसंबर तक संचालन समितियों के जरिए लोगों के बीच इस उत्सव की जानकारी दी जाएगी।

10 करोड़ परिवारों में जाएगा पूजित अक्षत

इसके बाद 1 जनवरी से घर-घर संपर्क योजना के तहत 10 करोड़ परिवारों में पूजित अक्षत, रामलाल के विग्रह का चित्र और एक पत्रक देकर लोगों से समारोह के दिन दीपोत्सव मानने की अपील की जाएगी। 22 जनवरी को तीसरे चरण में पूरे देश में उत्सव हो घर-घर अनुष्ठान हो, ऐसा माहौल बनाया जाएगा। चौथे चरण में देश भर के भक्तों को रामलाल के दर्शन कराए जाने की योजना है।

राम मंदिर में कब से शुरू होंगे अनुष्ठान?

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर में राम लला के प्रतिष्ठापन समारोह के लिए वैदिक अनुष्ठान मुख्य समारोह से एक सप्ताह पहले अगले साल 16 जनवरी से शुरू होंगे। वाराणसी के वैदिक पुजारी, लक्ष्मी कांत दीक्षित, 22 जनवरी, 2024 को राम लला के अभिषेक समारोह का मुख्य अनुष्ठान करेंगे। ज्योतिषियों और वैदिक पुजारियों से परामर्श के बाद, श्री राम जन्मभूमि तीरथ क्षेत्र ट्रस्ट ने 22 जनवरी को दोपहर 12 बजे से 12.45 बजे के बीच राम मंदिर के गर्भगृह में राम लला को विराजमान करने का निर्णय लिया है।

23 जनवरी से रामलला के दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह की अध्यक्षता करेंगे। इस कार्यक्रम में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत समेत कई दिग्गज, साधु-संत और मेहमानों को आमंत्रित किया गया है। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया था 'मेहमानों को राम जन्मभूमि पर करीब तीन घंटे बैठना होगा। मंदिर 23 जनवरी से भक्तों के लिए खोला जाएगा।'

(इनपुट मनीष यादव)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article