'जल्द मिलेंगे पीएम मोदी और ट्रंप...', कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान को झटका देते हुए अमेरिका ने क्या कहा?

भारत और अमेरिका के रिश्तों में हाल ही में टकराव देखने को मिला है, खासकर रूस से तेल खरीद और चाबहार पोर्ट छूट खत्म होने के मुद्दों पर। अमेरिका ने भारत पर कुल 50% टैरिफ लगा दिया है और एच-1बी वीजा पर भी नए नियम लागू किए हैं। इसके बावजूद अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच संबंध “बहुत सकारात्मक” हैं और दोनों की जल्द मुलाकात होगी। भारत इस साल के अंत या 2026 की शुरुआत में क्वाड समिट की मेजबानी करेगा, जिसमें अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के नेता शामिल होंगे।

India US Relations: भारत पर टैरिफ लगाने के बाद अमेरिका को शायद अपनी गलती का एहसास हो रहा है। अमेरिका ने स्वीकार किया है कि भारत के साथ रिश्ते कूटनीतिक उतार-चढ़ाव के दौर से गुजर रहे हैं, हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि दोनों देशों के रिश्ते फिलहाल सकारात्मक हैं। अमेरिकी विदेश विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया है कि पीएम मोदी (PM Modi) और राष्ट्रपति ट्रंप (Trump) के बीच जल्द मुलाकात हो सकती है। दोनों नेताओं की बैठक की तैयारियां चल रही हैं।

pm modi trump

पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप की जल्द हो सकती है मुलाकात: अमेरिकी अधिकारी।(फोटो सोर्स: पीटीआई)

क्वाड समिट 2026 की मेजबानी करेगा भारत

बता दें कि भारत इस साल के अंत में या साल 2026 में क्वाड समिट की मेजबानी करेगा, जिसमें अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के नेता भी शामिल होंगे। पिछले साल (2024) क्वाड शिखर सम्मेलन अमेरिका के विलमिंगटन (डेलावेयर) में हुआ था। अमेरिकी अधिकारी ने माना कि भारत-अमेरिका के बीच हाल के दिनों में कुछ मुद्दों पर मतभेद रहे हैं। इसके बावजूद उन्होंने कहा कि दोनों देशों के रिश्ते लगातार सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

End of Feed