पीएम मोदी 22 मई करेंगे अमृत भारत स्टेशनों का उद्घाटन, 103 रेलवे स्टेशन बन कर हुए तैयार

Amrit Bharat Station Scheme: पीएम मोदी 22 मई को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बनकर तैयार हुए 103 रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे। जानकारी के अनुसार, उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री राजस्थान पहुंच सकते हैं। राजस्थान के देशनोक, बूंदी, मांडलगढ़ और गोगामेड़ी स्टेशन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सकते हैं।

Amrit Bharat Station Scheme: प्रधानमंत्री 22 मई को देशभर के 103 अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 1300 से अधिक रेलवे स्टेशन बनकर तैयार हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार, 103 अमृत स्टेशन बन कर तैयार हो गए है। 103 अमृत स्टेशन का उद्घाटन 22 में को प्रधानमंत्री के द्वारा किया जाना है। सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री राजस्थान पहुंच सकते हैं। राजस्थान के देशनोक, बूंदी, मांडलगढ़ और गोगामेड़ी स्टेशन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सकते हैं। इसके अलावा सभी स्टेशनों का उद्घाटन पीएम मोदी वर्चुअल करेंगे।

Amrit Bharat Station Scheme

103 अमृत स्टेशन बन कर हुए तैयार, PM करेंगे उद्घाटन

विशेषताएं:

स्टेशनों का सिटी सेंटर के तौर पर विकास

स्थानीय संस्कृति और विरासत आधारित बिल्डिंग डिजाइन

शहर के दोनों छोर से कनेक्टिविटी

चौड़ी सड़कें, बेहतरीन अंडरपास

फुट ओवर ब्रिज (FOB)

आधुनिक वेटिंग एरिया, एग्जीक्यूटिव लाउंज

बेहतरीन सर्कुलेटिंग एरिया, भव्य पोर्च

आधुनिक शौचालय, लिफ्ट, आधुनिक साइनेज प्रणाली

एस्केलेटर, दिव्यांगजन अनुकूल शौचालय और सुविधाएं

निःशुल्क वाई-फाई

बेहतर यात्री सूचना प्रणाली

तैयार 103 अमृत स्टेशन संख्या

राज्य और प्रमुख स्टेशनः

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर जं, उ बिजनौर, गोवर्धन, बरेली सिटी, सिद्धार्थनगर, गोला गोकर्णनाथ, करछना, ईदगाह आगरा जंक्शन

गुजरात

देरोल, सीहोर जंक्शन, सामाखियाली जं., पालिताना, मोरबी, डाकोर, हापा, मीठापुर

छत्तीसगढ़

भिलाई, भानुप्रतापपुर, अंबिकापुर

बिहार

पीरपैंती, थाने जं.

झारखंड

राजमहल, गोविंदपुर रोड

कर्नाटक

बगलकोट, धारवाड,

केरल

वडकरा, चिराईनिकिल

मध्य प्रदेश

सिवनी, ओरछा, नर्मदापुरम

महाराष्ट्र

इतवारी, चिंचपोकली, परेल, अमगांव, धुले, माटुंगा

राजस्थान

देशनोक, बूंदी, मांडलगढ़, गोगामेड़ी

तमिलनाडु

समलपट्टी, चिदंबरम, श्रीरंगम, वृद्धाचलम जं.

तेलंगाना

बेगमपेट, करीमनगर, वारंगल

पश्चिम बंगाल

पानागढ़, जॉयचंडी पहाड़

आंध्र प्रदेश

सुलुरपेटा

असम

हरबरगांव

पुडुचेरी

माहे

हरियाणा

मंडी, डबवाली

हिमाचल प्रदेश

बैजनाथ, पपरोला

End of Feed