देश

दो दिवसीय कुवैत दौरे पर जाएंगे PM मोदी, 43 साल बाद होगा किसी भारतीय प्रधानमंत्री का दौरा

Modi To Visit Kuwait: पीएम मोदी 21-22 दिसंबर को कुवैत का दौरा करेंगे। यह दौरा अपने आप में खास है क्योंकि 43 साल बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री कुवैत का दौरा करेगा। इससे पहले 1981 में भारतीय प्रधानमंत्री इंद्रा गांधी ने कुवैत का दौरा किया था।

Image

पीएम मोदी जाएंगे कुवैत

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Modi To Visit Kuwait: प्रधानमंत्री मोदी 21-22 दिसंबर को कुवैत का दौरा करेंगे। यह 43 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की इस खाड़ी देश की पहली यात्रा होगी। इस महीने की शुरुआत में कुवैत के विदेश मंत्री अब्दुल्ला अली अल-याह्या ने भारत का दौरा किया था और प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात कर उन्हें देश आने का निमंत्रण दिया था। कुवैत भारत को कच्चे तेल और एलपीजी का एक महत्वपूर्ण आपूर्तिकर्ता है और यहां दस लाख से अधिक भारतीय रहते हैं। कुवैत खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) का एकमात्र देश है जहां प्रधानमंत्री मोदी ने अभी तक दौरा नहीं किया है। कुवैत वर्तमान में जीसीसी का अध्यक्ष है। जीसीसी में कुवैत के अलावा संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, सऊदी अरब, ओमान और कतर भी शामिल हैं। बता दें, कुवैत में बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय के लोग रहते हैं।

कुवैत के विदेश मंत्री अबदुल्लाह अली ने हाल ही में किया था भारत का दौरा

भारत दौरे पर आए कुवैत के विदेश मंत्री अबदुल्लाह अली अल याह्या से पीएम बीते दिनों पीएम मोदी ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा करते हुए क्षेत्र में जल्द से जल्द शांति, सुरक्षा और स्थिरता बहाल करने पर समर्थन दिया था। कुवैत ने 1 दिसंबर को 6 सदस्यीय जीसीसी देशों के शिखर सम्मेलन की मेजबानी की थी, जिसमें उसने तत्काल युद्ध रोकने का आह्वान किया था। पीएम मोदी ने कुवैत में रहने वाले दस लाख भारतीयों की देखभाल के लिए कुवैत के नेतृत्व को धन्यवाद दिया था।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article